Shalini Singh:' बेबाक हूं बेअदब नहीं', कौन हैं शालिनी सिंह? क्या है बृजभूषण शरण सिंह से रिश्ता?
Shalini Singh: यूपी की राजनीति के सशक्त चेहरों में से एक और पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं, वजह इस बार कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी इकलौती बेटी शालिनी सिंह हैं, जिन्होंने नोएडा आयोजित एक कविसम्मेलन में शिरकत की । मंच पर कविता पढ़ने से पहले उन्होंने जिस तरह से अपना परिचय दिया वो इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल उन्होंने कहा कि 'पहलवान की बेटी हूं, बेबाक हूं लेकिन बेअदब नहीं, आपने पहली बार मुझे मंच दिया, जिसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।' इसके बाद उन्होंने मंच से काव्य पाठ करके काफी वाहवाही बटोरी।

उनकी कविता के साथ-साथ ये बात भी चर्चा में है कि वो राजनीति में कदम रखने वाली हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो वो यूपी विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं। इंडिया टूडे से बात करते हुए शालिनी सिंह ने इस बात के संकेत दिए हैं।
Shalini Singh Kaun Hai:'चुनाव लड़ने से मना नहीं करूंगी'
बहुमुखी प्रतिभा की धनी शालिनी सिंह ने कहा कि 'अगर सही समय और सही परिस्थिति बनी तो वह चुनाव लड़ने से मना नहीं करेंगी।' ऐसा कहा जा रहा है कि वो नोएडा से चुनावी रण में उतर सकती हैं। आपको बता दें कि वो नोएडा में पिछले काफी वक्त से सक्रिय हैं, वो नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य भी हैं और बहुत सारे सोशल इवेंट से जुड़ी हुई हैं।

Who is Shalini Singh: कौन हैं शालिनी सिंह?
बृजभूषण सिंह की इकलौती बैटी वकील और एजुकेशनिस्ट हैं और शूटिंग, पेटिंग और कविताओं का शौक रखती हैं। उन्होंने 5 किताबें भी लिखी हैं और उनकी पेटिंग्स की कई प्रदर्शनी भी लग चुकी है। उनकी शादी बिहार में हुई है। उनके पति का नाम विशाल सिंह हैं जो कि आरा के पूर्व सांसद स्वर्गीय अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के इकलौते बेटे हैं। विशाल भाजपा नेता है, इस कपल को 13 साल का एक बेटा अर्थव है।
Noida Seat: क्या पंकज सिंह का कटेगा पत्ता?
अगर शालिनी सिंह भाजपा के टिकट पर साल 2027 के चुनावी रण में उतरती हैं तो क्या पंकज सिंह, जो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं और नोएडा से दो बार के विधायक हैं, उनका पत्ता कटेगा? फिलहाल ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन जिस तरह से शालिनी सिंह सामाजिक रूप से सक्रिय हुई हैं ,उससे साफ है कि आने वाले चुनाव में उनकी एंट्री निश्चित है।

कौन हैं Brij Bhushan Sharan Singh ?
भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह लंबे समय तक भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष भी रहे। उनका जन्म 8 जनवरी 1957 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में हुआ था। वो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के तौर पर छह बार सांसद (MP) रह चुके हैं।
बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की होगी राजनीति में एंट्री?
उन्होंने 1981 में केतकी देवी सिंह से शादी की थी, उनके तीन बेटे और एक बेटी है। 2004 में, उनके बड़े बेटे, शक्ति शरण सिंह ने 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली और एक सुसाइड नोट में अपने पिता के स्वार्थी रवैये को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया था तो वहीं उनके दूसरे बेटे प्रतीक भूषण सिंह हैं, जो 2017 से गोंडा से BJP के विधायक हैं और करण भूषण सिंह हैं, जो WFI के उपाध्यक्ष हैं।

कौन सी कविता पढ़ी शालिनी सिंह ने?
- 'एक सल्तनत है लफ्जों की, हम दिखावा नहीं करते, हम लिख देते हैं इतिहास, हम दावा नहीं करते।'
- 'हम लिख देते हैं इतिहास, किसी तलवार से नहीं मारूंगा, यह वादा है मेरा, तेरी तरह पीठ पर वार नहीं मारूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications