सपा से उपेक्षित बाहुबली राजा भैया थाम सकते हैं भाजपा का हाथ
खबर है कि निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं।
लखनऊ। यूपी चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सपा पार्टी चुनावी रणनीति तैयार करने की जगह परिवार के झगड़ों में उलझी हुई है और इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे उसे चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं
खबर है कि निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं, सूत्रों के मुताबिक केवल राजा भैया ही नहीं समाजवादी पार्टी के कई विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, ये विधायक भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमति मिलते ही जल्द से जल्द इन विधायकों को भाजपा में शामिल किया जा सकता हैं।
राजा भैया को सीएम अखिलेश यादव से कुछ खास तवज्जो नहीं मिलती
इससे पहले भी इस तरह की खबरें आई थी लेकिन तब सपा ने कहा था कि ये सब अफवाह है, कहा जा रहा है कि सपा से उपेक्षित राजा भैया को सीएम अखिलेश यादव से कुछ खास तवज्जो नहीं मिलती है जिसके कारण वो भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं।
राजा भैया को राजनाथ सिंह के भी काफी करीब देखा गया
पिछले दिनों राजा भैया को भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह के भी काफी करीब देखा गया था, वैसे भी दोनों के रिश्ते हमेशा से काफी क्लोज रहे हैं। हालांकि दोनों राजनीति में एक-दूसरे से सरोकार नहीं रखते हैं लेकिन सवर्ण और ठाकुरों की बातों पर एक हो जाते हैं।
राजा भैया के चलते बीजेपी खेलेगी पूर्वांचल में क्षत्रिय कार्ड
राजा भैया की पूर्वांचल में काफी पूछ है, उन्हें ठाकुरों का समर्थन मिला हुआ है, खबर है कि जियाउल हक केस के बाद सपा में उपेक्षित राजा भैया बीजेपी में जा सकते हैं और पूर्वांचल में माफिया से नेता बने बृजेश सिंह के साथ मिलकर क्षत्रिय वोटों को भाजपा के पक्ष में कर सकते हैं। उन पर भरोसा राजनाथ सिंह को है और राजनाथ सिंह जो कह दें उसे तो ना पीएम मोदी मना कर सकते हैं और ना ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
साइकिल से उतर कर भगवा वस्त्र पहन सकते हैं राजा भैया
ऐसे में सपा में खलबली मचना लाजिमी है, सूत्रों से मिली जानकारी कहती है कि हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव राजा भैया से मिलने उनके सरकारी आवास गये थे, जो इस बात का सबूत है कि पार्टी में रघुराज प्रताप सिंह को लेकर गहमा-गहमी मची हुई है।
साठ-गांठ की पॉलीटिक्स
फिलहाल क्या सच है और क्या झूठ, यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस समय यूपी में सियासी पारा काफी बढ़ चुका है और सभी पार्टियां साठ-गांठ की पॉलीटिक्स में जुटी हुई हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?













Click it and Unblock the Notifications