वैभव सूर्यवंशी ने की सीनियर IPS अधिकारी से मुलाकात, बिहार पहुंचते ही किस काम से गए पुलिस के पास

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। राजस्थान रॉयल्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद जब वैभव अपने गृह राज्य बिहार लौटे, तो वे सीधे एक सीनियर पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंच गए।

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया कि आखिर बिहार पहुंचते ही इस युवा क्रिकेटर को पुलिस के पास क्यों जाना पड़ा और इसके पीछे का असली कारण क्या है। इस मुलाकात के पीछे की जो इनसाइड स्टोरी सामने आई है, वह बेहद दिलचस्प है।

Vaibhav Sooryavanshi

पुलिस के पास क्यों गए वैभव?

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी किसी कानूनी मामले या शिकायत के सिलसिले में पुलिस के पास नहीं गए थे। वे जिस जांबाज आईपीएस अधिकारी से मिलने पहुंचे थे, उनका नाम अभिषेक चौहान है। आईपीएस अभिषेक चौहान रिश्ते में वैभव सूर्यवंशी के मामा लगते हैं। वैभव आईपीएल के लंबे और थका देने वाले सीजन के बाद अपने इसी परिवार से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

अपनी नानी अनुराधा राजपूत के घर पर हुई यह मुलाकात पूरी तरह से पारिवारिक और भावुक कर देने वाली थी। वैभव के मामा अभिषेक चौहान भारतीय पुलिस सेवा में एक सम्मानित अधिकारी हैं और वे शुरुआत से ही वैभव के मार्गदर्शक रहे हैं। देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में सबसे कम उम्र में इतिहास रचने के बाद वैभव अपने मामा को अपनी सफलता की कहानी सुनाने और उनके साथ फुर्सत के पल बिताने के लिए वहां गए थे।

वैभव सूर्यवंशी का हुआ स्वागत

इस खास मुलाकात के दौरान नानी और मामा ने वैभव का आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर किसी विजेता की तरह स्वागत किया। समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने इस सीजन में 16 मैचों में रिकॉर्ड तोड़ 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की है। क्वालिफायर मुकाबले में टीम की हार के बाद रोने वाले वैभव अपने परिवार के बीच पहुंचकर बेहद खुश नजर आए, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

आईपीएल खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी फिर से व्यस्त होने वाले हैं। वह अपने अगले दौरे की तैयार में हैं। भारत ए के लिए वह श्रीलंका में खेलने के लिए जाएंगे। वहां अपने बल्ले से वह धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+