Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Politics: आकाश को BSP से दूर करने से चंद्रशेखर को फायदा? मायावती की चुनौती बढ़ने की 7 बड़ी वजह

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का निर्णय उत्तर प्रदेश की राजनीति में दूरगामी प्रभाव डाल सकता है। इस फैसले का असर न केवल बसपा पर पड़ेगा, बल्कि इसके चलते दलित राजनीति में नए समीकरण भी देखने को मिल सकते हैं।

खासकर,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को इससे सीधा लाभ मिल सकता है।

up politics
आइए, बीएसपी चीफ के इस फैसले के प्रभावों को समझने की कोशिश करते हैं-

UP Politics: आकाश आनंद को हटाने का असर

आकाश आनंद बसपा के युवा वोटरों, विशेष रूप से जाटव समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। उनकी सक्रियता के चलते पार्टी को एक युवा नेतृत्व के रूप में नई पहचान मिलने की संभावना बनी हुई थी। अब उनकी अनुपस्थिति में दलित युवाओं का एक वर्ग चंद्रशेखर आजाद की ओर आकर्षित हो सकता है, जिसके लिए वह लगातार लगे भी रहे हैं।

UP Political News: मायावती बनाम चंद्रशेखर आजाद

नगीना सांसद चंद्रशेखर पहले से ही दलित युवाओं के बीच एक प्रभावशाली नेता के रूप में उभर चुके हैं। उन्होंने अपने बयानों से मुसलमानों के बीच भी एक पहचान बनाई है। बीएसपी में उभरते संभावित नेतृत्व संकट की वजह से वे खुद को मायावती के विकल्प के रूप में पेश कर सकते हैं, बल्कि यही सोच उनकी राजनीति का आधार भी रही है।

UP Politics: यूपी में बसपा की राजनीति का भविष्य

आकाश आनंद को लेकर सख्त रवैया अपनाए जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी रोकना मायावती के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। आकाश आनंद को हटाने के बाद,पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का दबदबा बढ़ सकता है, जिससे युवा नेतृत्व कमजोर हो सकता है।

मायावती को खुद ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा,जैसे कि सड़कों पर उतरकर रैलियां करना और कैडर को मोटिवेट करना। लेकिन,यह सब करना वह लंबे समय से कम कर चुकी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो इसमें किस हद तक सफल हो पाती हैं।

UP Politics BSP: बसपा की कमजोर होती स्थिति

यह फैसला बसपा के भविष्य की दिशा तय करेगा कि मायावती खुद चुनाव प्रचार में कितनी सक्रिय होती हैं। अगर वो खुद मैदान में उतरती हैं और पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिश करती हैं, तो इसका असर 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में दिख सकता है।

नहीं तो पार्टी कमजोर होती जाएगी और इसका दलित वोट बैंक बिखर सकता है और चंद्रशेखर जैसे नेता उसे लपकने के लिए तैयार बैठे हैं। सिर्फ वही नहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और बीजेपी भी दलित वोट को लेकर बहुत ही ज्यादा सक्रिय है और जरा सी भी ढिलाई बीएसपी को भारी पड़ सकती है।

UP Politics BSP: यूपी की राजनीति में नया दलित नेतृत्व

मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी अंतिम सांस तक बसपा में उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार को जिम्मेदारी दी है,जिससे संकेत मिलता है कि वे अपने भरोसेमंद लेकिन पुराने नेताओं को प्राथमिकता देंगी। लेकिन, इससे पार्टी के युवा नेताओं के लिए बीएसपी में अवसर सीमित हो सकते हैं और वे इधर-उधर नजरें दौड़ा सकते हैं।

UP Politics: क्या BSP का वोट बैंक टूटेगा?

यदि दलित युवा वोटरों का एक वर्ग चंद्रशेखर या बीजेपी और सपा की ओर देखते हैं,तो बसपा के कोर वोट बैंक में सेंध लग सकती है। बीएसपी को अब फिर से पहले की तरह अन्य वर्ग के वोटरों की ओर देखना पड़ सकता है,जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2007 की तरह आसान नहीं रह गई है।

UP Politics: मायावती के फैसले का राजनीतिक विश्लेषण

इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए मायावती खुद को मजबूत नेता के रूप में पेश कर पाती हैं और जाटव समेत अन्य दलित वोट बैंक को बचाने में सफल होती हैं, तो बसपा फिर से मजबूती से उभर सकती है। लेकिन,पार्टी में नेतृत्व संकट बना रहा,तो इससे चंद्रशेखर जैसे नेताओं को और ताकत मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+