Eknath Shinde Net Worth: एकनाथ शिंदे कितने हैं अमीर?15-15 करोड़ में 6 सांसद खरीदने का उद्वव सेना ने लगाया आरोप

Eknath Shinde Net Worth: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर बड़े ही नाटकीय दौर से गुजर रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) खेमे के 6 सांसद बगावत कर उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम ने 2022 की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। तब इन्‍हीं एकनाथ शिंदे ने बड़ी बगावत कर शिवसेना के विधायकों को तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था। जिसकी वजह तत्‍तकालीन उद्धव ठाकरे के नेतृत्‍व वाली महाअघाड़ी सरकार धराशायी हो गई थी।

वहीं अब शिवसेना के स्‍थापना दिवस के ठीक पहले एकनाथ शिंदे ने उद्वव की (शिवसेना यूबीटी) में सेंध लगाकर 9 में से 6 सांसदों को अपनी शिवसेना में शामिल कर शक्तिप्रदर्शन कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को शिंदे की शिवसेना का ऑपरेशन टाइगर' नाम दिया गया है।

Eknath Shinde Net Worth

'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्वव की शिवसेना के सांसदों के टूटने और शिंदे शिवसेना में शामिल होने के बाद सांसद राउत बड़ा दावा किया। उन्‍होंने कहा सांसदों को एडवांस में 15-15 करोड़ और बाद में 50 करोड़ देने का वादा करके खरीद-फरोख्‍त की गई है। ऐसे में एक बार फिर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कितने अमीर है एकनाथ शिंदे?

संजय राउत बोले- हमारे सांसदों को 15 करोड़ एडवांस देकर शिंदे गुट ने खरीदा'

दरअसल, संजय राउत ने दिल्ली में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें एक बेहद अहम और प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आया था, जिसने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में सांसदों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें चल रही हैं। उनके अनुसार, प्रत्येक सांसद को 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया जा रहा है, जिसमें से 15 करोड़ रुपये एडवांस दिया गया है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एकनाथ शिंदे?

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पत्नी के पास लगभग 37.69 करोड़ रुपये संपत्ति है। जबकि उन पर 15.28 करोड़ रुपये की देनदारियां दर्ज हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उनकी संपत्ति में तगड़ी बढ़ोत्‍तरी हुई है। 2019 में शिंदे के पास लगभग ₹7-12 करोड़ के आसपास संपत्ति थी।

उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को कितनी सैलरी मिलती है?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वेतन और भत्तों सहित लगभग ₹3.4 लाख प्रति माह (करीब ₹40.8 लाख सालाना) मिलते हैं। इसके अलावा इन्‍हें भत्ते और अन्य सरकारी आवास,वाहन, सुरक्षा, परिवार के लिए फ्री मेडिकल सुविधाएं के अलावा कुछ मदों में अनुदान मिलता है।

एकनाथ शिंदे की कमाई कहां से होती है?

  • महाराष्ट्र सरकार से उपमुख्यमंत्री का वेतन
  • विधायक (MLA) के रूप में वेतन और भत्ते
  • कृषि/जमीन से आय
  • किराये (Rental income)
  • बैंक ब्याज और निवेश रिटर्न
  • परिवार से जुड़े व्यवसाय/निवेश

वाहन (Cars / Vehicles)

  • Toyota Fortuner → टोयोटा फॉर्च्यूनर
  • Mahindra Scorpio / Scorpio-N → महिंद्रा स्कॉर्पियो / महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन
  • Mahindra Bolero → महिंद्रा बोलेरो
  • पुराना Mahindra Armada

अचल संपत्ति (Immovable Property)

  • मुंबई/ठाणे क्षेत्र में रेजिडेंशियल फ्लैट्स और घर
  • कृषि भूमि (Satara/ग्रामीण क्षेत्र)
  • कमर्शियल प्रॉपर्टी (दुकान/बिल्डिंग हिस्सेदारी)
  • कुल अचल संपत्ति अनुमान: लगभग ₹13-15 करोड़ (2024 के आसपास)
Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?
Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+