महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी को भयंकर चोट, लाइव मैच में गाड़ी से ले जाया गया बाहर
Shreyanka Patil: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय खेमे से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। भारतीय महिला टीम की उभरती हुई स्टार ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल मैच के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं जिसके बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
यह दर्दनाक घटना मैच के दूसरे हाफ के दौरान घटी जब नीदरलैंड्स की टीम भारतीय टीम के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी। फील्डिंग के दौरान एक गेंद को रोकने के प्रयास में श्रेयंका पाटिल का पैर मैदान पर बेहद अजीब तरीके से मुड़ गया। वे वहीं पर गिर पड़ीं और दर्द से बुरी तरह कराहने लगीं।

श्रेयंका पाटिल को इस तरह दर्द में तड़पता देख कप्तान हरमनप्रीत कौर और टीम के अन्य खिलाड़ी तुरंत उनके पास पहुंचे। मैदान पर मौजूद मेडिकल स्टाफ और फिजियो ने तुरंत आकर उनकी जांच की लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि श्रेयंका अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं।
स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाई गईं श्रेयंका
चोट की गंभीरता को देखते हुए बिना कोई देरी किए तुरंत मैदान पर स्ट्रेचर मंगाना पड़ा। श्रेयंका पाटिल को स्ट्रेचर पर लिटाकर, गोल्फ कार्ट में उनको बाहर लेकर जाया गया। इस भावुक और डरा देने वाले दृश्य को देखकर डगआउट में बैठी भारतीय टीम के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही थीं।
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभियान को लग सकता है झटका
श्रेयंका पाटिल भारतीय महिला टीम के गेंदबाजी आक्रमण की एक बेहद महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को कई मैच जिताए हैं। टूर्नामेंट के इस बेहद नाजुक मोड़ पर उनका इस तरह चोटिल होना भारतीय टीम के खिताबी सफर के लिए एक बहुत बड़ा और करारा झटका साबित हो सकता है।
Shreyanka Patil gets injured
— Rehan 56 (@imrehan456) June 17, 2026
Twisted her foot while fielding. pic.twitter.com/Wtsnb55OnY
स्कैन के बाद ही साफ होगी चोट की असली स्थिति
सूत्रों के अनुसार श्रेयंका पाटिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनके पैर और घुटने का स्कैन कराया जा रहा है। डॉक्टरों की रिपोर्ट और स्कैन के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है और वे इस टूर्नामेंट में आगे खेल पाएंगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications