भारत ने बनाया वर्ल्ड कप में इतिहास, पावरप्ले में दर्ज किया रिकॉर्ड स्कोर, शेफाली-स्मृति मंधाना ने काटा गदर
IND vs NED: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ ओपनिंग जोड़ी ने मैदान पर वो गदर मचाया है जिसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। हेडिंग्ले के मैदान पर नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए ग्रुप ए के एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का एक बहुत बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक और धमाकेदार रही। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने नीदरलैंड्स के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। इन दोनों ने मिलकर शुरुआती छह ओवरों के पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 59 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांग दिया।

खुद का स्कोर ही कर दिया बराबर
इस तूफानी शुरुआत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने संयुक्त रूप से सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले भारत ने साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी पावरप्ले में 59 रन ही बनाए थे।
भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की और तबाही मचा डाली। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को धाकड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रनों की भागीदारी की।
टीम इंडिया का बड़ा स्कोर
शेफाली वर्मा ने धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी जमा डाली, उन्होंने 38 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा के बल्ले से 10 चौके आए। स्मृति मंधाना ने पिछले मैच की तरह इस बार भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हुए 74 रनों की पारी खेली। मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। मंधाना ने 11 चौके और 1 छक्के जड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications