IND vs NED: स्मृति मंधाना की आतिशी पारी ने मचाया कोहराम, वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत

IND vs NED: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने बल्ले और गेंद के जबरदस्त तालमेल से नीदरलैंड्स की टीम को चारों खाने चित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर बल्लेबाजों ने सबसे अहम भूमिका निभाई। स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने मात्र 47 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की आतिशी पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए शेफाली वर्मा ने भी 38 गेंदों में 55 रनों का शानदार योगदान दिया।

INd VS NED

मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिगेज ने 19 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंत में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। ऋचा ने सिर्फ 8 गेंदों में 1 चौके और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बटोरे। वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी आखिरी में 2 गेंदों पर 10 रन बनाकर टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया।

बड़े लक्ष्य के सामने बिखर गई नीदरलैंड्स

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने शुरू से ही लाचार नजर आई, नीदरलैंड्स की पूरी टीम 17.3 ओवरों में मात्र 114 रनों पर सिमट गई। उनकी तरफ से कप्तान बेबेट डी लीडे ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली।

नीदरलैंड्स के लिए हीथर सीजर्स ने 21 रन और स्टेर कालिस ने 18 रनों का योगदान दिया लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। भारतीय टीम की कसी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे नीदरलैंड्स के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार करने में पूरी तरह असमर्थ रहे।

स्पिनरों का चला जादू

भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कमाल दिखाया जिससे टीम को एकतरफा जीत मिली। गेंदबाजी में सबसे अहम नाम श्री चरणी का आना चाहिए, उन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी जादुई गेंदबाजी की, उन्होंने 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। यहां एक और नाम नंदनी शर्मा का भी है, उनके खाते में 2 और पिछले मैच में पांच विकेट लेने वाली दीप्ति को एक विकेट हासिल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+