Mayawati: भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी के सभी पदों से हटाया, भाई आनंद को दी ये जिम्मेदारी

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। दरअसल, यह फैसला मायावती ने आल-इंडिया के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया। इस दौरान मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

इसके अलावा, मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम की जिम्मेदारी बढ़ाई और अब वह भी अब नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे। ऑल-इंडिया की बैठक में मायावती ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और महाकुंभ में भगदड़ जैसे मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, कहा कि प्रदेश की योगी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी कथनी और करनी में अंतर करने की जरूरत है।

BSP chief Mayawati

मायावती ने कहा कि केंद्र व यूपी के बजट के दौरान किए गए सरकारी दावे जमीने हकीकत में ज्यादातर हवा हवाई लगते हैं। इसी कारण करोड़ों गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों एवं मेहनकश लोगों के जीवन में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। कहा कि लोगों की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा का बुरा हाल है। मायावती ने कहा कि भाजपा का पक्षपाती राज होने से आमजनता को न्याय पाना मुश्किल हो गया है। इस दौरान मायावती ने कहा कि बीएसपी के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीराम जी के बारे में कहा कि उन्होंने कभी अपने रिश्ते-नातों आदि का पार्टी में कार्य करने के लिए कभी मना नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि मेरे रिश्ते-नाते भी पार्टी में अन्य लोगों की तहर ही कार्य कर सकते हैं। किन्तु यदि इसकी आड़ में जिस दिन वे मेरे नाम का दुरूपयोग करके पार्टी व मूवमेंट को नुकसान पहुंचायेंगे तो उसी दिन मैं उनको पार्टी से तुरंत ही निकाल कर बाहर कर दूंगी। इस मामले में पंजाब के लोग तो अच्छी तरह जानते हैं।

कहा कि अशोर सिद्धार्थ जो आकाश आनंद के ससुर भी है, उन्हें भी पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी से निकाल कर बाहर किया है। उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बांटकर इस कमजोर करने का कार्य किया है। जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। कहा कि पार्टी हित में आकाश आनंद को भी पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Himani Narwal:'चुनाव और पार्टी ने ली बेटी की जान', हिमानी के मां-भाई ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+