20 दिन, 11 जिले, 16 लोकसभा सीट: "यूपी जोड़ो यात्रा" से UP में मिलेगी कांग्रेस को संजीवनी ?
UP Politics: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से की है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है। बुधवार को सहारनपुर के गंगोह कस्बे से शुरू हुई कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा क्या यूपी में कांग्रेस को संजीवनी देने का काम करेगी।

20 दिवसीय यात्रा 11 जिलों और 16 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है।इसकी शुरुआत बुधवार को सहारनपुर के गंगोह कस्बे से की गई। इसकी शुरुआत के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "पश्चिमी यूपी में फिर से पकड़ बनाने के बाद हम पूर्वी यूपी में बीजेपी की ताकत को चुनौती देने में सक्षम होंगे।"
20 दिवसीय यात्रा 11 जिलों और 16 लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेगी जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है। पार्टी नेताओं द्वारा मां शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। इसका समापन 12 जनवरी को लखनऊ में होगा, राय ने कहा, "यात्रा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं के दर्द को उजागर करने के लिए है, जो सरकार से नाखुश हैं।"
रूहेलखंड क्षेत्र के सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बरेली और बदांयू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 35% से 40% मुस्लिम मतदाता हैं जो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैसे ही यात्रा उत्तर प्रदेश के गन्ना बेल्ट से होकर गुजरेगी, कांग्रेस की योजना किसानों का समर्थन जुटाने की है। राय ने कहा, "हम यात्रा के दौरान किसानों के लंबित बकाया भुगतान में देरी और गन्ना दर को संशोधित करने में भाजपा सरकार की विफलता का मुद्दा उठाएंगे।"
2019 के लोकसभा चुनाव में, बहुजन समाज पार्टी को चार सीटें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना और अमरोहा - जबकि समाजवादी पार्टी ने इस बेल्ट में मुरादाबाद, संभल और रामपुर लोकसभा सीटें जीतीं थीं। कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि, "रोहिलखंड क्षेत्र कांग्रेस का एक मजबूत किला था। 2009 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 21 सीटें जीतीं, जिनमें रोहिलखंड क्षेत्र में बरेली, मोरादाबाद, खीरी और धौरहरा शामिल थे।"
उन्होंने कहा, रोहिलखंड में यात्रा के दौरान, कांग्रेस की योजना मुसलमानों पर अपनी पकड़ मजबूत करने और अपने समर्थकों को यह बताने की है कि वह भाजपा को चुनौती देने के साथ-साथ सपा और बसपा द्वारा कब्जा किए गए अपने समर्थन आधार को फिर से हासिल करने के लिए जमीन पर काम कर रही है।
इस बीच सोमवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक भी हुई। इसके बाद कांग्रेस ने यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश का सियासी मिजाज परखने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को बैठक में केंद्रीय नेताओं से कहा था कि वे एसपी के साथ सीट बंटवारे के लिए आक्रामक तरीके से बातचीत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में सम्मानजनक संख्या में सीटें मिलनी चाहिए।
कांग्रेस के सूत्रों की माने तो सीट-बंटवारे की बातचीत के दौरान, कांग्रेस उन 21 लोकसभा सीटों पर दावा करेगी जो उसने 2009 में जीती थीं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस इन 21 सीटों पर अच्छा वोट शेयर हासिल करने में सफल रही थी। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।
यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता सीपी राय ने कहा,
यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा की प्रेरणा से आयोजित की जा रही है। कांग्रेस केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश फैलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications