Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा की मौत से शोक में डूबे कलाकार, गोरखपुर से जुड़ी हैं ये यादें
Sharda Sinha Death News In Hindi Uttar Pradesh: मैथीली और भोजपुरी को नई ऊंचाई देने वाली बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध शारदा सिन्हा की मौत हो चुकी है। उन्होंने दिल्ली एम्स में मंगलवार रात 9 बजे के करीब अंतिम सांस ली। इनकी मौत से सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। शारदा सिन्हा का गोरखपुर से भी खासा लगाव था। वह अक्सर यहां आया करती थी। गोरखपुर महोत्सव 2019 में भी उनका यहां आना हुआ था। इनकी मौत पर रवि किशन, राकेश श्रीवास्तव, नंदू मिश्रा सहित तमाम कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।
गोरखपुर के सांसद और बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार रवि किशन शुक्ला ने शारदा सिन्हा की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली भाषा को एक नई दिशा और पहचान दी। इसके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक एवं भाई असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी गीतों को मर्यादा एवं श्रेष्ठता स्थापित करने वाली पद्मश्री शारदा सिन्हा का निधन हम भोजपुरियों की अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपायी नहीं हो सकती ।
मेरी उनसे कई बार की मुलाक़ात है सर्व प्रथम 1995 में लखनऊ में आयोजित अवध संध्या में उनके साथ मंच साझा करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ था , उस कार्यक्रम में मेरी माता मैनावती देवी एवं बिरहा गायक शंकर यादव और मुझे आमंत्रित किया गया था , फिर 2 वर्ष पूर्व गोरखपुर महोत्सव में उनका सानिध्य प्राप्त हुआ था , शारदा जी बहुत ही सरल और मृदुव्यावहारि थीं । उन्होंने लोकगीतों को एक उचाईं दी थी। गायिकी में मंच की गरिमा का भी उन्होंने विशेष ख़्याल रखा था ।
Sharda Sinha: 'कहे तोसे सजना' कहने वाली शारदा सिन्हा का आज नहीं होगा अंतिम संस्कार, जानिए क्यों?
भजन सम्राट नंदू मिश्रा ने कहा कि शारदा सिन्हा का जाना हम सभी कलाकारों के लिए दुःख का समय है। वह अद्भुत कला की धनी थी। उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता। उनका जाना एक युग का अंत है।
लोक गायिका नीतू मोहन ने कहा कि बचपन से ही उन्हीं के गीत गति रहीं हूं। वह मेरी आदर्श रही हैं। उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications