'मेरे साथ गलत हुआ, Teja ने बिना पूछे गंदा सीन कर लिया', 45 साल की एक्ट्रेस का इस एक फिल्म से खत्म हुआ करियर
Raasi On Director Teja: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस राशि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेलुगू सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल रही राशि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
फिल्म से जुड़े विवाद ने बदल दी राशि की जिंदगी
राशि ने दावा किया है कि एक फिल्म और उससे जुड़ा विवाद उनके करियर के लिए बड़ा झटका साबित हुआ था। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि बाद में डायरेक्टर ने उनसे माफी जरूर मांगी थी लेकिन उस घटना से हुए नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकी।

चाइल्ड आर्टिस्ट से बनीं साउथ की बड़ी स्टार
-आपको बता दें कि राशि ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। 'शुभलक्षणम', 'पेली पंडिरी' और 'गोकुलमलो सीता' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।
-कम समय में ही राशि ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया और तेलुगू सिनेमा में स्टार हीरोइन बन गईं। उन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया और अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की।
'निजाम' फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
-हाल ही में दिए इंटरव्यू में राशि ने Teja द्वारा निर्देशित फिल्म निजाम का जिक्र किया। इस फिल्म में महेश बाबू और गोपीचंद मुख्य भूमिकाओं में थे। राशि ने बताया कि डायरेक्टर तेजा ने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया था और उनके किरदार को लेकर काफी भरोसा दिलाया था।
-राशि ने इंटरव्यू में कहा कि इस रोल के लिए उन्होंने अपना वजन तक कम किया था, लेंस लगाए थे और बेहद नेचुरल लुक में शूटिंग की थी। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने बिना भारी मेकअप के सिर्फ काजल और लिपस्टिक लगाकर सीन शूट किए थे।
'बिना बताए शूट किया गया आपत्तिजनक सीन'
-राशि ने आरोप लगाया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन उनसे एक ऐसा आपत्तिजनक सीन करवाने की कोशिश की गई, जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई थी। राशि का कहना है कि वह सीन उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा सकता था, इसलिए उन्होंने उसे करने से साफ इनकार कर दिया था।
-राशि ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस सीन के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने अपनी बात पर समझौता नहीं किया। राशि के अनुसार बाद में डायरेक्टर तेजा ने उनसे माफी भी मांगी थी लेकिन उस घटना का असर उनके करियर पर लंबे समय तक पड़ा।
राशि ने इस घटना के बाद फिल्मों से बना ली दूरी
-राशि ने कहा कि फिल्म निजाम के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना लगभग बंद कर दिया था क्योंकि ये अनुभव उनके लिए बेहद कड़वा था। एक्ट्रेस ने इसे अपने फिल्मी करियर का सबसे बड़ा माइनस प्वाइंट बताया।
-हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि बाद में उन्होंने तेजा की कुछ फिल्मों जैसे केका और लक्ष्मी कल्याणम के लिए डबिंग जरूर की लेकिन निजी तौर पर वह तेजा को इंडस्ट्री का ऐसा इंसान मानती हैं, जिसे वह अपनी जिंदगी से भूल जाना चाहती हैं।
छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं राशि
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब राशि टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। वह कई सीरियल्स और टीवी शोज में नजर आ रही हैं और अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई हैं। उनका ये इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके अनुभव पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications