IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ़ के 3 स्पॉट के लिए 7 टीमों में जंग, CSK-SRH मैच से तय होगा 2 टीमों का भविष्य?

IPL 2026 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने सबसे दिलचस्प और अंतिम पड़ाव पर आ पहुंचा है। इस सीजन में लीग स्टेज के केवल कुछ ही मुकाबले बचे हैं और हर गुजरते मैच के साथ अंक तालिका का समीकरण पूरी तरह बदल रहा है। इस रोमांचक जंग के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ का टिकट कटाया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में काफी चीजें साफ़ हो जाएंगी।

बेंगलुरु की इस एंट्री ने जहां उनके प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया है, वहीं बाकी टीमों के लिए आगे की राह को और ज्यादा कठिन बना दिया है। इस साल के सफर में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें पूरी तरह टूट चुकी हैं। यह दोनों टीमें अब प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इसका मतलब यह है कि अब अंतिम चार में शामिल होने के लिए केवल तीन स्थान बचे हैं, जिन पर कब्जा जमाने के लिए सात टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।

ipl 2026 playoffs
Photo Credit: AI Image

आज का मुकाबला काफी अहम

कुछ टीमों की किस्मत पूरी तरह उनके अपने हाथों में है, तो कुछ टीमों को अब अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना पड़ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद आज का मुकाबला अपने नाम करती है, तो प्लेऑफ़ का टिकट हासिल कर लेगी। इसके अलावा गुजरात भी अगले चरण में चली जाएगी। इसके बाद एक स्लॉट बचेगा।

वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, बनाया 19 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, बनाया 19 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे

राजस्थान रॉयल्स के पूरे आसार

राजस्थान रॉयल्स के पास दो मुकाबले बचे हुए हैं। अगर रॉयल्स ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर ली, तो 16 अंक लेकर अगले चरण में प्रवेश करने का मौका मिल जाएगा। इस तरह टॉप चार टीमों का निर्धारण हो जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स आज जीत दर्ज लेती है, तो चीजों में बदलाव आएगा। चेन्नई अपने अगले दोनों मैच जीत लेती है, तो भी बाकी टीमों पर निर्भरता रहेगी और हारने की स्थिति में प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर होगी।

IPL 2026 की अंक तालिका (Points Table IPL 2026)

क्र टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक रन रेट
1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्वालीफाई)
13 9 4 0 18 1.065
2
गुजरात टाइटंस 13 8 5 0 16 0.4
3
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 0.331
4
पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 0.227
5
चेन्नई सुपर किंग्स 12 6 6 0 12 0.027
6
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 0.027
7
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9
मुंबई इंडियंस (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.504
10
लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर) 12 4 8 0 8 -0.701
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+