Bihar में टूटने वाले हैं गर्मी के सारे रिकॉर्ड? पटना DM ने जारी किया बेहद सख्त आदेश, बदला गया स्कूलों का समय

Bihar Weather Update: बिहार में लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों की दिनचर्या पर असर डालने लगी है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि सुबह से ही सड़कें सूनी दिखने लगी हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की सेहत को लेकर जताई जा रही है। इसी को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी।

यह नियम आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। यह आदेश 21 मई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि नौवीं से ऊपर की कक्षाएं जरूरत के अनुसार संचालित की जा सकती हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि समय में बदलाव कर बच्चों को राहत दी जाए।

बिहार में बढ़ा गर्मी का असर

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर होते-होते हालात और कठिन हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

कुछ जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राहत की भी उम्मीद जताई है। मंगलवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 और 21 मई को भी बिहार के कई इलाकों में बारिश का अनुमान है।

मुजफ्फरपुर में नमी घटी, बढ़ी तपिश

मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह से तेज धूप रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, हवा में नमी कम होती गई और गर्मी ज्यादा महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। पूसा ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जेट स्ट्रीम के उत्तर की ओर खिसकने से हाई प्रेशर बन रहा है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हवा में नमी और कम हो सकती है, जिससे झुलसाने वाली गर्मी महसूस होगी।

भागलपुर में 44 डिग्री जैसा एहसास

भागलपुर में रविवार को दिन का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, लेकिन उमस इतनी ज्यादा रही कि लोगों को 44 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। बंगाल की खाड़ी से आई नमी भरी हवा ने परेशानी और बढ़ा दी। रात में भी गर्मी और चिपचिपाहट से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी गर्मी और उमस जारी रहेगी। हालांकि मंगलवार से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

21 मई से आंधी और बारिश के संकेत

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार 19 और 20 मई को कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 21 से 23 मई के बीच आंधी और बारिश का अनुमान है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।

गया में अभी राहत नहीं

गया में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नहीं हो पाया और पछुआ हवा चलने लगी है। इससे गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी तापमान बढ़ सकता है और लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। पूर्वी यूपी और बिहार के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे तेज हवा और बारिश के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में चलेगी लू, IMD ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+