UP News: पाताल लोक से निकलेगा दौलत का सैलाब! इस जिले में छिपा है खजाना, अफसर पहुंचे और खुदाई शुरू
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कच्चे तेल का बड़ा भंडार मिलने के संकेत से हलचल मच गई है। अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी ने क्षेत्र में तेल की खोज शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उघैती क्षेत्र के गांव टिटौली में डेरा डाले हुए हैं।
कंपनी कई महीनों से जिले के विभिन्न स्थानों पर बोरिंग और वैज्ञानिक तरीकों से तेल की खोज कर रही है। कुछ जगहों पर डीजल-पेट्रोल के संकेत मिलने के बाद काम में तेजी लाई गई है। कंपनी तिपाई लगाकर बोरिंग कर रही है और उसके बाद जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम लगाया जा रहा है।

अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, तेल की खोज से पहले वैज्ञानिक सर्वे किया गया। इसके बाद बोरिंग के जरिए जमीन के नीचे तेल होने की संभावनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी ने कुछ स्थानों पर डीजल-पेट्रोल मिलने के संकेतों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
भूगर्भ वैज्ञानिकों को जाएगी रिपोर्ट
परीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कंपनी की रिपोर्ट भूगर्भ वैज्ञानिकों को सौंपी जाएगी। वैज्ञानिक यह पुष्टि करेंगे कि कहां-कहां तेल के भंडार हो सकते हैं। जिन स्थानों पर तेल मिलेगा, वहां से पाइपलाइन के माध्यम से उसे रिफाइनरी तक पहुंचाया जाएगा। वहां कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल बनाकर बाजार में सप्लाई किया जाएगा।
कच्चे तेल की खोज में बोरिंग के दौरान किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। कंपनी ने किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की है। किसानों को रसीद दी जा रही है, जिसमें उनके नाम, गांव, बैंक डिटेल और प्रभावित क्षेत्र का विवरण शामिल है।
भूमि की उपज पर नहीं पड़ेगा असर
अगर किसी किसान के खेत में तेल का भंडार निकलता है, तो उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद वहां से कच्चा तेल निकालकर रिफाइनरी भेजा जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान भूमि की उपज पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और खेती का कार्य पहले की तरह जारी रहेगा।
अल्फाजियो (इंडिया) के प्रोजेक्ट मैनेजर केएम राव के अनुरोध पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह ने जिले के सदर, दातागंज, बिसौली, बिल्सी और सहसवान के एसडीएम को निर्देश दिया है कि वे ऑयल इंडिया लिमिटेड को पेट्रोलियम अन्वेषण में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।












Click it and Unblock the Notifications