Uma Bharti ने की CM Yogi से खास डिमांड, 'शाहजहांपुर का नाम बदल दें, गुलामी के दौर की मानसिकता का है प्रतीक'

Uma Bharti News: बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इन दिनों सक्रिय राजनीति से दूर हैं। इस बीच वह सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं और अक्सर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर खुलकर विचार रख रही हैं। बरेली में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शाहजहांपुर शहर के नाम की आलोचना करते हुए कहा कि यह नाम गुलामी के दौर का प्रतीक है। इस शहर का नाम बदला जाना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ जी से कहना चाहती हूं कि शाहजहांपुर का नाम बदला जाना चाहिए। मैं दोबारा ये नाम नहीं सुनना चाहती हूं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां आ रही थी तो रास्ते में शाहजहांपुर नाम का एक जिला देखा। यह गुलामी के दौर का नाम है। मुझे यह नाम ठीक नहीं लगा। मैं इसका नाम बदलने का आग्रह करती हूं।'

Uma Bharti News

Uma Bharti अपने पुराने अवतार में नजर आ रहीं

उमा भारती फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन जिस तरीके से वह सार्वजनिक मंचों पर नजर आ रही हैं उससे अटकलें शुरू हो गई हैं। हांलाकि, उन्होंने अब तक सक्रिय राजनीति में लौटने की खबरों की पुष्टि नहीं की है। राजनीति में लौटने की खबरों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सामाजिक जीवन और सेवा कामों से जुड़ी हुई हूं। मैंने कभी इन सबसे संन्यास नहीं लिया है। पिछले कुछ समय से बीजेपी की सीनियर मंत्री अपने पुराने अवतार में नजर आ रही हैं। वह अपने हार्डलाइन हिंदुत्ववादी बयानों को दोहरा रही हैं। उन्होंने मथुरा और काशी में भव्य मंदिर के निर्माण की बात दोहराई है।

यह भी पढ़ें: Uma Bharti की हुंकार, 'मथुरा-काशी में मंदिर बनेगा, तभी आने वाली पीढ़ियां सुख से रहेंगी'

CM Yogi ने बदले हैं प्रदेश के कई शहरों के नाम

उत्तर प्रदेश में नाम बदलने की राजनीति चल रही है। बीजेपी खास तौर पर शहरों के नाम बदलने की रणनीति कई प्रदेशों में अमल में ला चुकी है। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा गया है। मुगलसराय का नाम अब दीन दयाल उपाध्याय नगर है। महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया गया है। अब देखना है कि शाहजहांपुर का नाम उमा भारती की डिमांड पर बदला जाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+