Mohan Yadav सरकार के फैसले से Uma Bharti हुई खुश, तारीफ में लिखी ये बात
Mohan Yadav कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में प्रमुख तौर पर धर्म स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर फैसला लिया गया, तो वहीं आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इधर, अब मोहन यादव सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मोहन यादव सरकार के फैसलों की सराहना करते हुए नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का अभिनंदन किया है।

उमा भारती ने लिखी ये बात
पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की, मध्य प्रदेश की नव निर्वाचित सरकार के मुखिया मोहन यादव जी की कैबिनेट ने कल जो दो महत्वपूर्ण निर्णय किये- खुले में मांस एवं अंडे की बिक्री पर सख्ती तथा धार्मिक स्थानों पर जोर से बजते हुए लाउडस्पीकर पर रोक, दोनों समस्याएं सामान्य जनजीवन के लिए बहुत बड़ी परेशानी थीं, उन पर नियंत्रित प्रतिबंध लगाकर नई सरकार ने अपनी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है, नये मुख्यमंत्री जी एवं उनकी कैबिनेट का अभिनंदन।
मोहन सरकार ने लिया फैसला
मोहन यादव सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में जिन प्रस्तावों को हरी झंडी मिली उनमें प्रमुख तौर पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। साथ ही बैठक में फूड सेफ्टी नियम लागू होने के बाद खुले में मांस-मछली की बिक्री पर भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा। साथ ही धर्म गुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार लाउडस्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा और ऐसे धार्मिक स्थलों की सूची बनाई जाएगी जहां उक्त नियमों/निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ध्वनि प्रदूषण तथा लाउडस्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच के लिये सभी जिलों में उड़नदस्तों के गठन का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav ने PM MODI के साथ तय किया मंत्रिमंडल, इस दिन हो सकता है गठन












Click it and Unblock the Notifications