अवैध संबंधों के शक में पति ने काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, बोला- मैंने नहीं प्रेमी ने काटी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की नाक अपने दांतों से काटकर अलग कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। पत्नी सीधे अपने पति आरोप लगा रही है। लेकिन पता कहता रहा कि ये नाक मैंने नहीं इसके प्रेमी ने काटी है। उसके अनुसार उसके चरित्र पर पूरी तरह से गलत शक किया जा रहा है। इन दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। इनके तीन बच्चे भी हैं।

shahjahanpur husband bites his wifes nose due to suspision of illegal relationship of her

दरअसल कांट थाना क्षेत्र के ग्राम पलहोरा निवासी अर्जुन ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी की शक के चलते दातों से नाक काटकर अलग कर दी। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। घटना को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी पति ने अपनी घायल पत्नी को बेहोशी की हालत मे जिला मे भर्ती कराया। पत्नी के बेहोश होने का फायदा उठाकर आरोपी पति, पत्नी के प्रेमी पर नाक काटने का आरोप लगाने लगा। लेकिन जब पत्नी को होश आया तो पत्नी ने पति पर मारपीट कर नाक काटने का आरोप लगा दिया। इस दौरान पति काफी पत्नी को समझाता रहा लेकिन पत्नी घायल होने के बावजूद पति को हाथ लगाने नहीं दे रही थी।

घायल पत्नी का कहना है कि वह बिहार की रहने वाली है। 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन मेरा पति मेरे ऊपर शक करता था। हमने बहुत समझाया लेकिन पति मानने को राजी नही था। गांव पंचायत हुई तब भी हमने अपने पति के साथ रहने की बात की थी। उसके बाद जब वह घर आ गई तो उसकी सास देवर और पति ने मारपीट की। उसके बाद मेरे सीने पर पैर रखकर मुंह से नाक काट दी। मेरा पति मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है। घायल पत्नी का कहना है कि मेरा यहां कोई नहीं है। मेरी कौन सुनेगा।

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि पति ने पत्नी की नाक काट दी। लेकिन अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि महिला बिहार की रहने वाली है। उसका यहां कोई रिश्तेदार नहीं रहता है। आखिर उसकी तरफ से तहरीर थाने मे कौन देगा। लेकिन पुलिस है कि थाने मे बैठकर ही तहरीर का इंतजार कर रही है। या फिर पुलिस आरोपी पति को फरार होने का पूरा मौका दे रही हे। जबकि आरोपी पति अस्पताल मे मोजूद है और उसकी पत्नी अपने पति पर ही आरोप लगा रही है। ऐसे मे देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस मामले कोई कार्रवाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+