PM Kisan Yojana: घर बैठे मोबाइल में कैसे चेक करें 23वीं किस्त का स्टेटस? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना आज भी बड़ी आर्थिक मदद का जरिया बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के खर्चों में राहत मिलती है।
हाल ही में 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों के बीच अगली किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लाभार्थी यह जानना चाहते हैं कि 23वीं किस्त कब जारी होगी और उसके लिए किन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। हालांकि सरकार ने अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन योजना के पुराने पैटर्न को देखते हुए जुलाई 2026 में अगली किस्त आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जुलाई में जारी हो सकती है अगली किस्त
मार्च 2026 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी थी। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को 2,000 रुपये की राशि मिली थी। अब किसानों की नजर 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। योजना के तहत किस्तें आमतौर पर चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। इसी आधार पर माना जा रहा है कि जुलाई 2026 में अगली किस्त जारी हो सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।
ये भी पढे़ं: PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 23वीं किस्त? इन गलतियों के कारण अटक सकता है आपका पैसा
इन किसानों को मिलेगा लाभ
योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। लाभार्थी सूची में नाम होना सबसे जरूरी शर्त है। इसके अलावा ई-केवाईसी, आधार को बैंक खाते से जोड़ना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी अनिवार्य है। अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गड़बड़ी होती है तो किस्त अटक सकती है।
ई-केवाईसी नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
सरकार समय-समय पर किसानों को अपने दस्तावेज अपडेट रखने की सलाह देती है। कई मामलों में देखा गया है कि अधूरी जानकारी, गलत बैंक विवरण या तकनीकी कारणों से पात्र किसानों की किस्त रुक जाती है। ऐसे में किसानों के लिए बेहतर होगा कि वे समय रहते सभी जरूरी जानकारियों की जांच कर लें और किसी भी कमी को तुरंत ठीक करा लें।
घर बैठे ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। किसान घर बैठे ऑनलाइन अपना स्टेटस देख सकते हैं।
- सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें।
- फिर 'Get Data' पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी भुगतान स्थिति और लाभार्थी से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
स्टेटस चेक करने से मिलेगा फायदा
ऑनलाइन स्टेटस देखने की सुविधा से किसान आसानी से पता लगा सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। साथ ही अगर किसी वजह से किस्त रुकी हुई है तो उसकी जानकारी भी मिल सकती है। इससे किसान समय रहते जरूरी सुधार कर सकते हैं और अगली किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी से बच सकते हैं।
ये भी पढे़ं: PM Kisan Yojana: 18 जून को आ जाएंगे खाते में 23वीं किस्त के पैसे? Beneficiary Status चेक करने का तरीका












Click it and Unblock the Notifications