साधना गुप्ता सपा कार्यकर्ता से कैसे बनीं मुलायम सिंह यादव की पत्नी, सालों छिपे रिश्ते का ऐसे खुला था राज
लखनऊ, 09 जुलाई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। बुखार के बाद फेफड़े में इन्फेक्शन होने की शिकायत होने के बाद उन्हें लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका निधन हो गया। सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर बड़ा झटका लगा है।

मुलायम की पत्नी हैं साधना गुत्ता लेकिन अखिलेश की नहीं हैं मां
बता दें साधना गुप्ता मुलायम सिंह की पत्नी थीं लेकिन यूपी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मां नहीं थीं। साधना गुप्ता मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं जबकि अखिलेश यादव उनकी पहली पत्नी के पुत्र हैं। मुलायम सिंह की पहली पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है।
Recommended Video

पहले पति से साधना गुप्ता का दो साल में ही हो गया था तलाक
साधना गुप्ता की मुलायम सिंह से ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी 1996 में फर्रूखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। चंद्रप्रकाश से शादी के दो साल बाद ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और साधना उनसे अलग हो गई और तलाक ले लिया।शादी खत्म होने के बाद साधना गुप्ता ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की और कार्यकर्ता के तौर पर काम करना शुरू किया और तभी मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आईं और दोनों में नजदीकियां बढ़ी।

इस घटना ने किया मुलायम सिंह यादव और साधना को बेहद करीब
"बदलाव की लहर" नाम की अखिलेश यादव की बायोग्राफी में मुलायम और साधना के रिलेशन का भी जिक्र है। मुलायम की मां मूर्ति देवी बीमारी थीं तब साधना गुप्ता उनकी तीमारदारी करती थीं। एक बार जब मूर्ति देवी को नर्स गलत इंजेक्शन लगा रही थी तब साधना गुप्ता ही थीं जिन्होंने उसे रोककर मुलायम की मां की जान बचाई थी। जिससे मुलायम साधना से और प्रभावित हुए और उनके करीब आ गए।

19 साल के इंतजार के बाद साधना गुप्ता को मिला मुलायम की पत्नी का दर्जा
वर्ष 1982 से 1998 तक मुलायम सिंह और साधना यादव का प्यार का ये रिश्ता दुनिया से छिपा रहा केवल इस बात के राजदार मुलायम के करीबी दोस्त अमर सिंह थे। दुनिया से ये रिश्ता काफी दिनों तक छिपा रहा लेकिन राजनीतिक गलियारें में दोनों के रिलेशन की चर्चा दबी आवाज में होती रही। 2003 में जब मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी की मौत हो गई, तो उसके कुछ समय बाद मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता को सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी का दर्जा दिया।

साधना गुप्ता के कारण अखिलेश और मुलायम के बीच बढ़ी नाराजगी
बात 1988 की है जब मुलायम सिंह यादव सीएम चुनाव लड़ रहे थे तब मुलायम यादव ने अखिलेश यादव से साधना गुप्ता को मिलवाया भी था। जब दोनों के रिश्ते की हकीकत अखिलेश यादव के सामने आई तो पिता मुलायम से वो बहुत नाराज हो गए थे।

ऐसे खुला था मुलायम सिंह की वर्षो पुरानी दूसरी शादी का राज
मुलायम सिंह यादव जो 1979 में 79 हजारक के मालिक थे उनकी अचानक कैसे इतनी संपत्ति बढ़ी इसको लेकर 2005 मकें सुप्रीम कोर्ट में मुलायम के खिलाफ हलफनामा दायर किया गया। जब इसकी जांच हुई तो राज खुला कि मुलायम सिंह की एक और पत्नी साधना गुप्ता और एक और बेटा प्रतीक यादव है। प्रतीक यादव के स्कूल के एडमीशन में पिता की जगह एमएस यादव लिखा था और स्थायी निवास का पता मुलायम सिंह यादव का कार्यालय का एड्रेस था।

साधना गुप्ता के बेटे है प्रतीक यादव और अपर्णा यादव हैं बहू
साधना गुप्ता का पहली पत्नी से एक बेटा प्रतीक यादव है और सपा छोड़ भाजपा ज्वाइन कर चुकी अपर्णा यादव मुलायम के सौतेले पुत्र प्रतीक की पत्नी हैं। रिश्ता सार्वजनिक होने के बाद मुलायम सिंह यादव लखनऊ में अपनी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और उनके परिवार के संग ही ज्यादा समय गुजारते हैं। छोटी बहू अपर्णा यादव मुलायम सिंह को अपना राजनीति में आदर्श मानती हैं भले ही वो यूपी विधानसभा चुनाव 20022 से पहले सपा से दूरियां बनाकर भाजपा ज्वान कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications