चुनाव से पहले अब पश्चिमी यूपी का पारा गरम करेंगे ओवैसी, जानिए टिकैत ने उन्हें क्यों बताया बीजेपी का चचाजान
लखनऊ, 16 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने भी अयोध्या समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में कार्यक्रम करने के बाद अब पश्चिमी यूपी का रुख किया है। ओवैसी के कार्यक्रमों से पश्चिमी यूपी कि सियासत में एक बार फिर उबाल देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि रविवार से ओवैसी गाजियाबाद से पश्चिमी यूपी के कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही हालांकि किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जवाबी हमला बोलना शुरू कर दिया है।

बहराइच और कानपुर समेत कई शहरों में कर चुके हैं कार्यक्रम
अपने समर्थन आधार को मजबूत करने के लिए, एआईएमआईएम ने बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बलरामपुर, आजमागढ़, कानपुर और प्रयागराज सहित मध्य और पूर्वी यूपी के जिलों में भी रैलियों का आयोजन किया है। 22 सितंबर को ओवैसी ने संभल में एक रैली को संबोधित किया. ओवैसी द्वारा संभल को "गाजियों" की भूमि कहे जाने के बाद भाजपा और एआईएमआईएम नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
एआईएमआईएम के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। "चुनाव के लिए पार्टी कैडर को उत्साहित करने के साथ-साथ, ओवैसी विभिन्न जिलों में "वंचित, शोषित समाज" सम्मेलन आयोजित करके पार्टी के समर्थन आधार का भी आकलन कर रहे हैं। पार्टी ने अपना आधार मजबूत करने के लिए राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया है।
पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि,
"पश्चिम उत्तर प्रदेश में रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनाई है। पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 17 अक्टूबर को गाजियाबाद, 23 अक्टूबर को मेरठ, 27 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर और 31 अक्टूबर को सहारनपुर में 'वंचित-शोषित समाज' (वंचित और पीड़ित समुदाय) सम्मेलन को संबोधित करेंगे।"

राकेश टिकैत ने कहा-ओवैसी भाजपा के चचाजान हैं
भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेतृत्व में किसानों के आंदोलन का केंद्र बन चुके पश्चिमी यूपी में रैलियों की सफलता के लिए एआईएमआईएम ने अपने संसाधन और कैडर जुटाए हैं। हाल ही में बागपत में एक रैली को संबोधित करते हुए, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने ओवैसी पर हमला किया और उन्हें भाजपा का "चाचा जान" कहा। ओवैसी ने टिकैत के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि टिकैत ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान टिकैत मुस्लिम समुदाय पर होने वाले अत्याचारों के लिए मूकदर्शक बने रहे।
मुस्लिम समुदाय के सशक्तीकरण पर जो दे रहे हैं ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि वह वहां रैलियां आयोजित करके मुस्लिम समुदाय के न्याय और सशक्तिकरण की लड़ाई को पश्चिम यूपी तक ले जाएंगे। एआईएमआईएम ने भाजपा, सपा, बसपा और आरएलडी जैसे राजनीतिक दलों की ताकत को चुनौती देने की योजना बनाई है, जिनकी पश्चिम यूपी में विधानसभा सीटों पर मजबूत उपस्थिति है।

यूपी में लगभग 24 लोकसभा सीटों पर है असर
2011 की जनगणना के अनुसार, यूपी में दो दर्जन से अधिक संसदीय क्षेत्र हैं जहां मुस्लिम समुदाय कुल आबादी का 20% से अधिक है। इनमें से एक दर्जन से अधिक निर्वाचन क्षेत्र, जिनमें रामपुर (50.57%), मुरादाबाद (47.12%), सहारनपुर (41.95%), बिजनौर (43.04%), मुजफ्फरनगर (41.30%) और अमरोहा (40.78%), बलरामपुर (37.51) शामिल हैं। आजमगढ़ (36%), बरेली (34.54%), मेरठ (34.43%), बहराइच (33.53%), गोंडा (33%) और श्रावस्ती (30.79%) में मुसलमानों की बहुलता बनी हुई है।
2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में बदल गया था जातीय समीकरण
आगरा के बाबा भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके मोहम्मद असलम शाह कहते हैं कि,
''2013 के मुजफ्फरनगर दंगों में जब जाट और मुस्लिमों के बीच संघर्ष हुआ, जिससे आबादी का एक बड़ा पलायन हुआ, दोनों समुदायों ने रालोद को छोड़ दिया। जहां मुस्लिम वोट सपा और बसपा में बंट गए, वहीं जाटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में हो गया। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2009 में, जब मुस्लिम तत्कालीन भाजपा के बागी कल्याण सिंह का साथ देने के लिए समाजवादी पार्टी से नाराज थे और उन्होंने उन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया जो भगवा ताकतों को हराने में सक्षम थे।''












Click it and Unblock the Notifications