नोएडा: मशीन की सफाई के दौरान किसी ने ऑन कर दिया स्विच, कर्मचारी की कुचलकर दर्दनाक मौत
नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा फेज टू एनएसईजेड (Noida Special Economic Zone) की एक फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार की फैक्ट्री के अंदर मशीन की सफाई कर रहे एक कर्मचारी की मशीन के अंदर ही कुचल कर मौत हो गई। किसी ने सफाई के दौरान मशीन का स्विच ऑन कर दिया था। घटना के बाद मृतक कर्मचारी के घरवालों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने दो अज्ञात कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सलारपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले वाजिद (25) की दस अगस्त को एनएसईजेड की एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी लगी थी। बुधवार सुबह नौ बजे फैक्ट्री में पहुंचकर वाजिद ने मशीन को बंद करके उसकी साफ-सफाई शुरू की। इस दौरान वह मशीन का ब्लेड बदलने लगे। तभी किसी कर्मचारी ने मशीन का स्विच ऑन कर दिया। इससे मशीन तेज गति से चल गई और वाजिद बुरी तरह कुचले गए।
पुलिस ने बताया कि परिवारवालों ने आपसी रंजिश की बात बताई है और हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस उस वक्त फैक्ट्री में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है जिससे यह पता लगाया जा सके कि स्विच किसने ऑन किया।












Click it and Unblock the Notifications