Nikki Case: क्यों जिंदा जलाई गई निक्की? दहेज के सिवा हत्या की ये है बड़ी वजह, बहन ने खोला हत्यारे देवर का राज!
Nikki Bhati Murder Case Big Reason: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय निक्की भाटी की दहेज के लिए क्रूर हत्या ने समाज की रूह कंपा दी। पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने निक्की को उसके छह साल के बेटे के सामने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। इस हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है, जिसका पर्दाफाश मृतका की बड़ी बहन व हत्याकांड की चश्मदीद गवाह ने किया है।
बताया कि निक्की को जिंदा जलाने के पीछे सिर्फ ₹36 लाख की दहेज मांग पूरी न होने नहीं है। उधर, मामले में अब तक पुलिस मुख्य आरोपी विपिन और उसकी मां दया को गिरफ्तार कर चुकी है। ससुर और जेठ फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है निक्की की मौत के पीछे की बड़ी वजह?

'दूसरी शादी के चक्कर में था विपिन', कंचन का सनसनीखेज खुलासा
निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो आरोपी विपिन के बड़े भाई रोहित भाटी की पत्नी है, ने बताया, "विपिन और ससुराल वाले निक्की को हटाकर उसकी दूसरी शादी की योजना बना रहे थे। घटना की रात मुझे भी 1:30 से 4:00 बजे तक पीटा गया, मैं बेहोश हो गई। उन्होंने निक्की को मार डाला, ताकि विपिन दूसरी शादी कर सके। एक बार फिर से दूल्हा बन सके" कंचन ने कहा कि ससुराल वालों ने निक्की और उसे लगातार प्रताड़ित किया, जिसमें तेजाब फेंकने की धमकी और मारपीट शामिल थी।

Nikki Bhati Murder Case- क्या है निक्की भाटी हत्याकांड?
21 अगस्त 2025 की रात को सिरसा गांव में निक्की भाटी (28) को उनके पति विपिन भाटी (28), सास दया भाटी, ससुर सत्यवीर भाटी, और जेठ रोहित भाटी ने कथित तौर पर पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 70% जल चुकी निक्की को पड़ोसियों ने फोर्टिस अस्पताल, नोएडा पहुंचाया, लेकिन वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
Nikki Murder Eyewitness- मासूम बेटे की गवाही: 'मम्मी को जलाया'
निक्की का छह साल का बेटा इस क्रूर हत्याकांड का चश्मदीद बना। उसने पुलिस को बताया, "मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी।" इस मासूम की गवाही ने ससुराल वालों की हैवानियत को बेनकाब कर दिया।

Nikki Bhati Marriage-दहेज की लालच: स्कॉर्पियो, बुलेट, फिर मर्सिडीज
निक्की की शादी दिसंबर 2016 में विपिन भाटी से हुई थी। शुरू में कोई दहेज नहीं लिया गया, लेकिन छह महीने बाद ससुराल वालों ने ₹36 लाख की मांग शुरू की। निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने बताया, "हमने स्कॉर्पियो SUV, रॉयल एनफील्ड बुलेट, 11 तोले सोना, और नकदी दी। हाल ही में मैंने एक मर्सिडीज खरीदी, जिसकी मांग विपिन ने शुरू कर दी। फिर भी उनकी लालच खत्म नहीं हुई।"
ये भी पढ़ें- Nikki Case: 'इंसान नहीं-कसाई हैं, सास ने मिट्टी का तेल डाला-पति ने आग लगाई’, बेटी की जली लाश देख बोला पिता
Vipin Bhati Encounter-विपिन का एनकाउंटर: बेशर्म बयान
23 अगस्त को विपिन को गिरफ्तार किया गया। 24 अगस्त को पुलिस उसे सबूत इकट्ठा करने के लिए सिरसा चौराहे ले गई, जहां उसने इंस्पेक्टर का पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो विपिन के पैर में लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बेशर्मी से कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद मरी। पति-पत्नी में झगड़ा आम है।' विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Saas Daya Arrest- सास दया की गिरफ्तारी: मिट्टी का तेल डालने वाली पकड़ी गई
24 अगस्त की देर शाम पुलिस ने सास दया भाटी को जिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया, जहां वह अपने घायल बेटे विपिन को देखने जा रही थी। कंचन ने बताया कि दया ने ही निक्की पर मिट्टी का तेल डाला था। DCP ग्रेटर नोएडा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दया को पकड़ा गया। ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित अभी फरार हैं।
ये भी पढ़ें- Nikki Case: बेटे विपिन के एनकाउंटर की खबर से छूटे फरार सास के पसीने, बहू को जिंदा जलवाने वाली दया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications