Nikki Case: बेटे विपिन के एनकाउंटर की खबर से छूटे फरार सास के पसीने, बहू को जिंदा जलवाने वाली दया अरेस्ट

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 वर्षीय निक्की भाटी को दहेज के लिए जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला नया मोड़ ले चुका है। मुख्य आरोपी पति विपिन भाटी पुलिस की गिरफ्त से भागने के प्रयास में मुठभेड़ का शिकार हुआ, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। मुख्य आरोपी विपिन को 14 दिन की दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसके बाद गिरफ्तार की लिया गया, और अब निक्की की सास दया भाटी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गई है।

यह वही, जालिम सास है, जिसपर आरोप है कि निक्की पर मिट्टी का तेल डाला था, उसके बाद विपिन ने लाइटर से आग लगाई। निक्की के परिजनों का आरोप है कि ₹36 लाख की दहेज मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को बेटे के सामने जलाकर मार डाला। इस क्रूर हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

Nikki murder case

Vipin Bhati Encounter-विपिन का एनकाउंटर: भागने की कोशिश पड़ी भारी

21 अगस्त 2025 की रात को सिरसा गांव में निक्की को उसके पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 23 अगस्त को विपिन की गिरफ्तारी के बाद रविवार, 24 अगस्त को पुलिस उसे सबूत इकट्ठा करने के लिए सिरसा चौराहे के पास ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, विपिन ने इंस्पेक्टर का पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो विपिन के पैर में लगी। घायल विपिन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विपिन ने अस्पताल से बेशर्मी भरा बयान दिया, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद मरी। पति-पत्नी में झगड़ा आम बात है।' इस बयान ने जनता का गुस्सा और भड़का दिया।

सास दया की गिरफ्तारी: हत्यारी मां का पर्दाफाश

विपिन के एनकाउंटर की खबर ने फरार सास दया भाटी के पसीने छुड़ा दिए। रविवार देर शाम कासना पुलिस ने दया को गिरफ्तार कर लिया। निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया कि दया ने ही निक्की पर मिट्टी का तेल डाला, जिसके बाद विपिन ने आग लगाई। कंचन ने बताया, "मेरी बहन को जलाने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया। मैं भी उस रात 1:30 से 4:00 बजे तक पीटी गई और बेहोश हो गई।"

मासूम बेटे की गवाही: 'मम्मी को जलाया'

निक्की का छह साल का बेटा इस हत्याकांड का गवाह बना। उसने पुलिस को बताया, 'मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी।' इस मासूम की गवाही ने ससुराल वालों की क्रूरता को बेनकाब कर दिया।

परिजनों का गुस्सा: 'एनकाउंटर और बुलडोजर'

निक्की के पिता भिकारी सिंह पायला ने गुस्से में कहा, 'हमने स्कॉर्पियो, बुलेट, 11 तोले सोना, सब दिया, फिर भी मेरी बेटी को जलाया। ये हत्यारे हैं, इन्हें गोली मारो, इनका घर ढहाओ।' उन्होंने CM योगी से मांग की कि सभी आरोपियों का एनकाउंटर हो। मां ने बिलखते हुए कहा, "मेरी लाडो कहती थी, 'मम्मी, एक दिन अच्छा आएगा,' लेकिन उसे मार डाला।

पुलिस की कार्रवाई

कासना पुलिस ने कंचन की शिकायत पर विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर, और जेठ रोहित के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया। विपिन और दया गिरफ्तार हैं, जबकि सत्यवीर और रोहित फरार हैं। ADCP सुधीर कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें- Nikki Case:'मोदी-योगी, कहां हो? मेरी लाडो को दरिंदे ने मार डाला’, मां का दर्द, दादी ने खोले ससुराल के काले राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+