Muzaffarnagar Mahapanchayat: राकेश टिकैत की पगड़ी गिरने पर मचा बवाल, आरोपी ने पुलिस के सामने क्या दी सफाई ?
Muzaffarnagar Mahapanchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के साथ मार-पीट के मामले ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने शनिवार को महापंचायत बुलाई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सौरव वर्मा है और वे मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वहीं आरोपी ने बताया कि, उसने जानबुझ कर उनकी पगड़ी नहीं गिरा बल्कि भीड़ में गलती से हाथ लग गया। जिस वजह से पगड़ी गिरी।

आरोपी के दावे की जांच कर रही है पुलिस
सौरव वर्मा ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि, वे पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए गया था। धक्का-मुक्की के दौरान गलती से उसका हाथ राकेश टिकैत के पगड़ी से लग गई। जिससे पगड़ी नीचे गिर गई। वहीं पुलिस आरोपी के दावे की जांच कर रही है।
किसानों ने राकेश टिकैत को पहनाई 51 फीट लंबी पगड़ी
वहीं राकेश टिकैत पर हमले के मामले में किसानों ने आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई है। इस महा पंचायत में कई जिलों से भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर से पहुंचे किसानों ने राकेश टिकैत को 51 फीट लंबी पगड़ी पहनाई है।
ये भी पढ़ें Kisan Andolan Timeline: किसान आंदोलन की टाइमलाइन, 5 साल की पूरी कहानी, शंभू बॉर्डर पर कब-क्या हुआ?
पहलगाम हमले के विरोध में था रैली
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर के हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान किया था। इस दौरान आक्रोश रैली भी निकाली गई। इस रैली में शामिल होने आए किसान नेता राकेश टिकैत को लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हो गई और कुछ लोगों ने उनके ऊपर लाठी चला दिया। वहीं इसी दौरान उनकी पगड़ी भी खुल गई।
जानिए क्यों हुआ राकेश टिकैत का विरोध
बता दें कि, किसान नेता राकेश टिकैत के भाई और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने पिछले दिनों सिंधु जल समझौते के फैसले को रद्द करने के फैसले पर आपत्ति जताई थी। वहीं राकेश टिकैत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानने के लिए भी सरकार पर सवाल उठाया था। इस वजह से लोगों ने राकेश टिकैत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ये भी पढ़ें Attack on Rakesh Tikait: जानिए क्या है राकेश टिकैत विवाद? जिस वजह से सिर पर मारी लाठी, हुई धक्का-मुक्की












Click it and Unblock the Notifications