मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक और प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सदर विधानसभा सीट प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर। यूपी में विधानसभा चुनावों की तारीख तय होने और आदर्श चुनाव संहिता के लागू के बाद भी एक के बाद एक आचार संहिता उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस बार शिकंजा भाजपा प्रत्याशी पर कसा गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सदर विधानसभा सीट प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। बीजेपी प्रत्याशी पर पैदल मार्च करने का आरोप है। ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: टिकट मिलने के ठीक बाद बीजेपी कैंडिडेट ने आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां

मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक और प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल सदर सीट से सीटिंग विधायक हैं। दरअसल, बीजेपी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद जब कपिल देव अग्रवाल का नाम सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में घोषित हुआ तो कपिल देव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ शिव चौक पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया।

वहीं, जिला प्रशासन के अनुसार समर्थकों के साथ शिव चौक तक पैदल मार्च करना जुलूस की श्रेणी में आता है। जो कि सरासर आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी को देखते हुए नगर कोतवाली में भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल और उसके 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढे़ं: मथुरा: टिकट पाते ही बांके बिहारी की शरण में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+