मथुरा: टिकट पाते ही बांके बिहारी की शरण में पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और मथुरा के वृंदावन क्षेत्र से घोषित हुए प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी जी के दर्शन किए।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मथुरा के वृंदावन क्षेत्र से घोषित हुए प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले बांके बिहारी जी के दर्शन किए। बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के बाद श्रीकांत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुशासन, ब्रज के चहुमुखी विकास और मां यमुना जी की शुद्धिकरण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें: गोरखपुर: दलबदलुओं को टिकट, कुर्बानी की आशंका से घबराए भाजपा नेता

बता दें कि श्रीकांत ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि जैसे 14 साल बाद भगवान राम वनवास से वापस आये थे।


वहीं, उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए मथुरा के जवाहरबाग कांड की बात सामने रखी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वो पार्टी के सिपाही व ब्रजवासी है और पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया ये उनके लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के एक साधारण व्यक्ति को पार्टी ने सम्मान दिया है और इसी को देखते हुए उन्होंने पार्टी की लाज रखने की भी बात कही है। ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: अबकी बार चुनाव में खास वोटिंग मशीन, मतदाताओं का भ्रम दूर होगा!












Click it and Unblock the Notifications