Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार को मिली एंट्री

Mukhtar Ansari News LIVE UPDATES: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे यूपी में धारा 144 लागू है। 28 मार्च की रात मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर के पुश्तैनी काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Mukhtar Ansari News LIVE UPDATES

पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को उसके पैतृक घर गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद ले जाया गया था। जहां उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 30, 2024, 11:33 AM IST

मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई।
Mar 30, 2024, 11:07 AM IST

मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को ही जाने की इजाजत मिली।
Mar 30, 2024, 11:03 AM IST

सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कालीबाग कब्रिस्तान में मां की कब्र के पास उसे दफनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी।
Mar 30, 2024, 10:47 AM IST

यूपी:

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी।
Mar 30, 2024, 10:27 AM IST

मुख्तार अंसारी के जनाजे की नमाज खत्म हो गई है। इसके बाद मुख्तार समर्थक कालीबाग कब्रिस्तान के गेट पर पहुंच गए।
Mar 30, 2024, 10:18 AM IST

जनाजे की नमाज के बाद मुख्तार अंसारी को दफनाने की प्रक्रिया पूरी कराए जाने की बात कही गई है।
Mar 30, 2024, 9:59 AM IST

गाज़ीपुर:

सपा नेता अम्बिका चौधरी ने कहा, "...आज की तारीख में जो लोग भी इसमें राजनीति की बात कर रहे हैं, इससे घटिया बात कुछ नहीं हो सकती... राजनीति की बात नहीं है। आज गरीबों का एक मसीहा इस गली से जा रहा है..."
Mar 30, 2024, 9:59 AM IST

जनाजे में भारी भीड़

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले नमाज़-ए-जनाज़ा की रस्म अदा की गई।
Mar 30, 2024, 9:35 AM IST

यूपी:

मुख्तार अंसारी का शव अंतिम संस्कार के लिए भारी सुरक्षा के बीच उनके मोहम्मदाबाद स्थित आवास से निकला।
Mar 30, 2024, 9:21 AM IST

मुख्तार अंसारी के जनाजे में सिर्फ परिवार वाले होंगे शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्तार अंसारी के जनाजे में सिर्फ परिवार वालों को ही शामिल होने की इजाजत मिली है। पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परिवार के अलावा कोई भी कब्रिस्तान नहीं जाएगा। गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा है कि मुख्ता अंसारी सुबह की नमाज के बाद गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Mar 30, 2024, 9:20 AM IST

शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंचा

मुख्तार अंसारी के तदफीन में शामिल होने के लिए गैंगस्टर-राजनेता मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा गाजीपुर पहुंचा है।
Mar 30, 2024, 9:19 AM IST

जनाजे में सिर्फ परिवार वालों को शामिल होने की इजाजत

पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान कब्रिस्तान में परिवार के अलावा किसी को भी जाने पर रोक लगाई है।
Mar 30, 2024, 8:32 AM IST

मुख्तार अंसारी के जनाजे की तैयारी पूरी, मां की कब्र के पास होगा दफन

मुख्तार अंसारी का शव पैतृक गांव में ग्लास चैंबर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के शव को उनकी मां के क्रब के पास दफनाया जाएगा। सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।
Mar 30, 2024, 1:30 AM IST

गाजीपुर स्थिति आवास पहुंचा मुख्तार का शव

मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके निवास स्थान गाजीपुर लाया गया।
Mar 30, 2024, 1:16 AM IST

मुख्तार अंसारी की शव परीक्षण रिपोर्ट

मुख्तार अंसारी की शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि गुरुवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट अंसारी के परिवार और कुछ राजनीतिक हस्तियों द्वारा किए गए जहर के दावों का खंडन करती है।
Mar 30, 2024, 1:09 AM IST

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के आवास के अंदर के दृश्य।
Mar 30, 2024, 1:07 AM IST

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के पार्थिव शरीर के पहुंचने से पहले गाजीपुर में उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Mar 30, 2024, 1:05 AM IST

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास के बाहर का दृश्य।
Mar 29, 2024, 11:52 PM IST

मुख्तार का शव लेकर पुलिस का काफिला प्रयागराज में हंडिया से आगे निकल गया है। भदोही की सीमा में काफिला प्रवेश करने वाला है।
Mar 29, 2024, 11:49 PM IST

मुख्तार अंसारी का शव वाहन कौशांबी जिले के कोखराज टोल प्लाजा को पार कर चुका है।
Mar 29, 2024, 11:47 PM IST

चित्रकूट से राजापुर होते हुए कौशांबी के रास्ते मुख्तार का शव उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।
Mar 29, 2024, 8:15 PM IST

मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अब्बास

मुख्तार अंसारी के जनाजे में अब्बास शामिल नहीं हो पाएगा। सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी की पेरोल कैंसिल हो गई। अब्बास ने सुप्रीम कोर्ट में पेरोल की अर्जी डाली थी। SC ने पेरोल की रिक्वेस्ट पर सुनवाई से इनकार कर दिया है।
Mar 29, 2024, 6:04 PM IST

बिहार:

मुख्तार अंसारी के निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कहना है, "हम सभी उनके ट्वीट के पीछे की मंशा जानते हैं। अगर किसी के बारे में ट्वीट करने का मतलब वोट और तुष्टिकरण है, तो यह अच्छा नहीं है।" वे सहानुभूति के लिए नहीं बल्कि वोट और तुष्टिकरण के लिए राजनीति करते हैं...।''
Mar 29, 2024, 6:03 PM IST

पश्चिम बंगाल:

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। वह समाज में अपने अच्छे कार्यों के लिए नहीं जाने जाते थे। उनके खिलाफ 60 मामले थे जिनमें से 8 मामलों में वह अपराधी थे। चाहे अपराधी हो या कोई भी, हर कोई न्याय का हकदार है और मुझे विश्वास है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी को न्याय मिलेगा...''
Mar 29, 2024, 5:21 PM IST

मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर ले जाया जा रहा

बांदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर ले जाया जा रहा है।
Mar 29, 2024, 4:05 PM IST

रात तक गाजीपुर पहुंचेगा मुख्तार अंसारी का शव

रात तक गाजीपुर पहुंचेगा मुख्तार अंसारी का शव, कल किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक।
Mar 29, 2024, 3:58 PM IST

काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार अंसारी

बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्तार अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Mar 29, 2024, 3:27 PM IST

मुख्तार अंसारी की मौत पर बोला बेटा उमर अंसारी

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने प्रेस से बता करते हुए कहा कि यह कोई स्वाभाविक मौत नहीं, बल्कि संयोजित हत्या मौत है। उन्होंने कि मुझ शक है और मैंने पत्र लिखा है कि पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा किया जाना चाहिए।
Mar 29, 2024, 2:27 PM IST

मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच

बांदा के जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
Mar 29, 2024, 2:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने कहा, "ज्यादातर माफिया (गैंगस्टर) सलाखों के पीछे थे और मैं दो माफियाओं को पकड़ने में सक्षम नहीं था; एक मुख्तार अंसारी थे, जो भूमिगत हो गए और उनका पता किसी को नहीं पता था" सीएम योगी के सत्ता में आने के बाद मुख्तार अंसारी रडार पर आ गया और उन पर पुराने मामलों में मुकदमा चलाया गया।''
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+