Mukhtar Ansari Death: 'मुख़्तार अंसारी की हत्या नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा', पप्पू यादव का Tweet
Pappu Yadav on Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद पूर्वांचल का डॉन मुख्तार अंसारी का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, उसकी मौत की पुष्टि जैसे ही हुई वैसे राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

अंसारी की हत्या नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा-पप्पू यादव
बिहार के दिग्गज नेता पप्पू यादव ने मुख्तार की मौत को सांस्थानिक हत्या बताया है।पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 'पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या, क़ानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।'
मुख्तार अंसारी का इंतकाल, दुःखद- सपा नेता आईपी सिंह
पप्पू यादव से पहले सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि !'
सपा नेता आईपी सिंह ने की खास अपील
आईपी सिंह की बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने आगे लिखा कि 'देशभर में जेलों में बन्द राजनेताओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश माननीय सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकारों को दे अन्यथा जेलों में Slow Poison देकर एक एक कर राजनेताओं की हत्या करा दी जायेगी चीन की तर्ज पर और मेडिकल बुलेटिन में बता दिया जायेगा कि हार्ट अटैक या पेट दर्द से मौत हो गई है।'
अंसारी की हार्टअटैक से इंतकाल की खबर अफसोसनाक है- इमरान प्रतापगढ़ी
तो वहीं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी अंसारी की मौत पर दुख जताया है। इमरान प्रताप गढ़ी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'पांच बार के विधायक रहे मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से इंतकाल की खबर अफसोसनाक है, अल्लाह उनके समर्थकों और परिवार को सब्र अता करे. इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन।'
समाजवादी पार्टी ने भी दुख प्रकट किया
तो वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से भी शोक व्यक्त किया गया है। सपा के Twitter हैंडल से ट्वीट किया गया है कि 'पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि !'
यूपी हाई अलर्ट पर, बांदा जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई
मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा और आस-पास के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यूपी हाई अलर्ट पर हो गया है। आपको बता दें कि अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी भी कासगंज जेल में बंद है, उसे मुख्तार अंसारी की अंतिम रस्म के लिए जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications