'मुझे पापा ने बताया था, उनको 'SLOW POISON' दिया जा रहा था...', मुख्तार अंसारी के बेटे ने खोला बड़ा राज
Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत पर उनके छोटे बेटे उमर अंसारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनके पिता को धीरे-धीरे 'धीमा जहर' ( slow poison) दिया गया है। उमर अंसारी ने आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी की मौत गहरी साजिश के तहत हुई है।
उमर अंसारी ने कहा कि, 'पिता के न रहने पर जो हाल होता है, वही हाल हमारा भी है। मुझे खुद पापा ने बताया था कि उनको स्लो पॉइजन (SLOW POISON) दिया जा रहा था। पिता को वार्ड में भर्ती करने की बजाय तीन दिन पहले आईसीयू में रखा था।'

उमर अंसारी बोले- कोर्ट जाएंगे, 19 मार्च को डिनर में पिता को दिया गया जहर!
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा है उनके पिता को खाने में जहर दिया गया था, वो इस मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे। उमर अंसारी ने कहा,
"प्रशासन की ओर से मुझे कुछ नहीं बताया गया। मुझे मीडिया के जरिए, इसके बारे में पता चला... लेकिन अब, पूरा देश सब कुछ जानता है... दो दिन पहले, मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई।"
उमर अंसारी ने आगे कहा,
''...हमने पहले भी कहा था और आज भी कहेंगे कि उन्हें 'धीमा जहर' दिया गया था। 19 मार्च को डिनर में जहर दे दिया गया था। हम इस मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है... ।''
Mukhtar Ansari Post Mortem: मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम पर क्या बोला परिवार?
मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उमर अंसारी ने कहा कि, 'पोस्टमॉर्टम 29 मार्च किया जाएगा, उसके बाद वे हमें शव देंगे। इसके बाद हम दाह संस्कार करेंगे... मेरे पिता ने आरोप लगाया था कि उन्हें धीमा जहर दिया गया... पोस्टमार्टम करने के लिए लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है।'
कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? (Mukhtar Ansari Death)
63 वर्षीय मुख्तार मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च की रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया।












Click it and Unblock the Notifications