कहीं 'रोजा' तो नहीं बना मुख्तार की मौत की वजह? डॉक्टरों ने साझा की अहम जानकारी
जेल में बंद यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम गाजीपुर में किया जाएगा। बांदा से शव को ले जाने का पूरा रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। इस बीच चर्चा मुख्तार के कार्डियक अरेस्ट की वजहों को लेकर हो रही है। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का इलाज करने वाली टीम ने अंसारी के दम तोड़ने पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर बड़ी बात कही है।
बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि 'मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हुई है। कल शाम 8 बजकर 25 मिनट पर बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह अंसारी को कार्मिकों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया था। मरीज को 9 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तत्कालिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई लेकिन भरसक प्रयासों के बावजूद कार्डियक अरेस्ट के कारण मरीज की मौत हो गई।'

मुख्तार की मौत को लेकर सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा कि चेकअप के दौरान मुख्तार बेहोश था। उसे बेहोशी की हालत में बांदा जेल से निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रास्ते में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्तार को दो दिन पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्तार पूरे 14 घंटे अस्पताल में रहा।
वहीं मुख्तार के वकील ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जेल में मुख्तार की जान को खतरा है। मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने भी कहा था कि जेल में उन्हें (मुख्तार अंसारी) दो बार खाने में जहर दिया गया।
पिछले तीन दिनों से मुख्तार अंसारी गंभीर रूप से बीमार था। मुख्तार अंसारी ने मरते दम तक रोजा नहीं छोड़ा। डॉक्टर का कहना था मुख्तार की रोजा के कारण तबीयत बिगड़ी है। इसके बावजूद भी वह रोजा रहता था। आज भी मुख्तार रोजा था। ऐसे में उल्टी के बेहोशी को हालत को लेकर चिकित्सक चांच करेंगे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्डियक अरेस्ट और मौत को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
शव को ले जाने का रूट प्लान तैयार
मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद 26 गाड़ियों के काफिले के साथ मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले जाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications