'गाजीपुर का बेटा, हत्या...', मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत पर मायावती से लेकर औवेसी तक ने क्या कहा?
Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। 63 वर्षीय मुख्तार मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत पर कई विपक्षी नेताओं ने हैरानी जताई है। मुख्तार अंसारी को 28 मार्च की रात कार्डियक अरेस्ट आया था।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें।'

AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, ''इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैही राजिऊन। अल्लाह से दुआ है के वो मुख्तार अंसारी को मगफिरत फरमाए, उनके खानदान और उनके चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अदा करें। गाजीपुर की अवाम ने अपने चहीते बेटे और भाई को को खो दिया। मुख्तार साहब ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया था कि उन्हें जहर दिया गया था। बावजूद इसके, सरकार ने उनके इलाज पर तवज्जोह नहीं दिया। निंदनीय और अफसोसजनक।''
'मुख्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या', पप्पू यादव का दावा
बिहार के नेता पप्पू यादव ने कहा है कि, ''पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जी की सांस्थानिक हत्या, कानून, संविधान, नैसर्गिक न्याय को दफन कर देने जैसा है।''
उन्होंने आगे कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, इसका स्वतः संज्ञान लें! उनके दिशा-निर्देश में निष्पक्ष जांच हो। कई दिन से वह आरोप लगा रहे थे कि, उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है। उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था। देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक!''












Click it and Unblock the Notifications