'अपने शब्द वापस लें अमित शाह, कांग्रेस को भी घेरा', अंबेडकर मुद्दे पर यूं गरजी Mayawati

Mayawati News: संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर पर हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी की थी। शाह की इस टिप्पणी के बाद राजनीति काफी गरमा गई है। अब इस मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने अमित शाह पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अपने शब्द वापस लेने के लिए कहा।

बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार 19 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'भारतीय संविधान के निर्माता और दलितों व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा डॉ.भीमराव अंबेडकर के बारे में संसद में अमित शाह द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से बाबा साहब की गरिमा और अस्तित्व को गहरी ठेस पहुंची है और एक तरह से उनका अपमान हुआ है।'

Mayawati

कांग्रेस को भी घेरा

मायावती ने कहा कि अब पूरे देश में उनके अनुयायियों में जबरदस्त गुस्सा और आक्रोश है और उन्हें अपने ये शब्द वापस लेने चाहिए और इसके लिए पश्चाताप भी करना चाहिए। अन्यथा, उनके (बीआर अंबेडकर) अनुयायी इसे कभी नहीं भूल पाएंगे, ठीक उसी तरह जैसे वे डॉ. बीआर अंबेडकर के प्रति कांग्रेस के कुकृत्यों को नहीं भूल पाए हैं।

कांग्रेस-बीजेपी सेक रही अपनी राजनैतिक रोटी

इससे पहले, मायावती ने कहा था कि कांग्रेस व बीजेपी एंड कम्पनी के लोगों को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की आड़ में अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने की बजाय, इनका पूरा आदर-सम्मान करना चाहिये। इन पार्टियों के लिए इनके जो भी भगवान हैं उनसे पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन दलितों व अन्य उपेक्षितों के लिए एकमात्र इनके भगवान केवल बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हैं।

कांग्रेस-बीजेपी का उपेक्षितों के प्रति प्रेम विशुद्ध छलावा

जिनकी वजह से ही इन वर्गों को जिस दिन संविधान में कानूनी अधिकार मिले हैं, तो उसी दिन इन वर्गों को सात जन्मों तक का स्वर्ग मिल गया था। अतः कांग्रेस, बीजेपी आदि पार्टियों का दलित व अन्य उपेक्षितों के प्रति प्रेम विशुद्ध छलावा। इनसे इन वर्गों का सही हित व कल्याण असंभव। इनके कार्य दिखावटी ज्यादा, ठोस जनहितैषी कम। बहुजन समाज व इनके महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों को समुचित आदर-सम्मान बीएसपी सरकार में ही मिल पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+