'गृह मंत्री को बर्खास्त करें PM', अमित शाह की अंबेडकर टिप्पणी पर भड़के खड़गे
Mallikarjun Kharge: संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की। शाह की इस टिप्पणी पर सियासी तूफान मच गया है। सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ शाह पर हमला बोलना शुरू कर दिया। तो वहीं, इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार 18 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'ये लोग संविधान में विश्वास नहीं करते। वे मनुस्मृति की बात करते हैं। पीएम मोदी ने अमित शाह का बचाव करने के लिए 6 ट्वीट किए। इसकी क्या जरूरत थी? अगर कोई बीआर अंबेडकर के बारे में गलत कहता है, तो उसे कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए।'

अमित शाह को मांगनी चाहिए माफी
खड़गे ने कहा कि लेकिन वे दोस्त हैं और एक-दूसरे के पापों का समर्थन कर रहे है। मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि हमारी मांग है कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अगर पीएम मोदी को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर पर भरोसा है तो उन्हें आधी रात तक बर्खास्त कर देना चाहिए।
शाह को बर्खास्त किया जाना चाहिए
खड़गे ने कहा कि उन्हें (अमित शाह) कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तभी लोग चुप रहेंगे, अन्यथा लोग विरोध करेंगे। लोग डॉ. बीआर अंबेडकर के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। वहीं, शाह के भाषण पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत सारे गरीब, शोसित, वंचित, पीड़ित लोगों के लिए बाबा भीम राव अंबेडकर भगवान रहे हैं।
आज भी घर-घर और गांव-गांव में उनको पूजा जाता है। उन्होंने संविधान के माध्यम से हक और सम्मान से जीने का रास्ता तमाम गरीब, शोसित, वंचित लोगों को दिया है। कहा कि भाजपा के लोग घबराए हुए हैं और इसलिए समय-समय पर उनकी तरफ से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। सरकार तमाम सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है इसलिए सवालों से बचना चाहती है।
क्या कहा था अमित शाह ने ?
दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार 17 दिसंबर सदन में बोलके हुए कहा था कि कांग्रेस ने अंबेडकर का नाम लेना फैशन बना लिया है। अगर उन्होंने अंबेडकर की जगह इतनी बार भगवान का नाम लिया होता तो उन्हें सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इसके बाद शाह ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बाबा साहब का अपमान करने की बात कही।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications