Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MahaKumbh 2025: 35वें दिन 1.18 लोगों ने लगाई आस्था की पावन डुबकी, सुरक्षा इंतजाम के साथ यूपी पुलिस मुस्तैद

MahaKumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj)की पवित्र धरती पर चल रहे सनातन संस्कृति का महापर्व महा कुंभ भले ही अपने समापन की ओर है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ में अब तक कोई कमी नहीं आई है। आस्था के इस महा संगम में डुबकी लगाने के लिए देश भर से श्रद्धालु प्रयागराज को ओर जा रहे है। 13 जनवरी से शुरू हुए आस्था के इस महा संगम में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रदालुओं ने डुबकी लगाई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

एक दिन में 1.18 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ (Mahakumbh2025) का आज (16 फरवरी), 35 वां दिन है। आज रविवार होने के कारण महा कुंभ में श्रदालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की जानकारी के मुताबिक, अकेले आज शाम 4 बजे तक कुल 1.18 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं,15 फरवरी तक देश भर से कुल 51.47 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम तट पर पावन स्नान किया है।

mahakumbh2025

भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने किए इंतजाम

प्रयागराज में चल रहे #MahaKumbh2025 में संगम स्नान के लिए उमड़ती भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ में फिर से भगदड़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए यूपी पुलिस पूरी तरह से तैयार है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस चेन बनाकर लोगों के साथ चल रही है ताकि धिरे-धिरे भीड़ को आगे बढ़ाया जा सके।

ये भी पढे़ं: MahaKumbh 2025 में बना महारिकॉर्ड, 50 करोड़ भक्तों ने लगाई डुबकी, जानें चीन-पाकिस्तान से आए कितने श्रद्धालु

अभी एक शाही स्नान शेष

बता दें कि, सनातन के इस सबसे बड़े महापर्व #MahaKumbh2025 में आस्थावानों की ये लड़ी हर दिन एक नया इतिहास बना रही है। पवित्र प्रयागराज में अब तक 50 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के तट पर स्नान किया है और ये आंकड़ा अभी बढ़ते ही जा रहा है। बता दें कि, इस संख्या में अभी बहुत बढ़ोतरी होना बाकी है क्योंकि अभी 1 शाही स्नान बाकी है। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व में अभी 10 दिन शेष बचे हैं और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन मुख्य स्नान भी बाकी है। इस दौरान श्रद्धालुओं के आंकड़े लगभग 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

ये भी पढे़ं: Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+