Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, लगाएंगे संगम में डुबकी

Rahul Gandhi Mahakumbh: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इस यात्रा की तैयारी कर रही है, हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे किस तारीख को प्रयागराज पहुंचेंगे। महाकुंभ का समापन नजदीक है, और अब तक 50 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इस समय महाकुंभ में हर वर्ग के लोग श्रद्धा और आस्था के साथ पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महाकुंभ में डुबकी लगाने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी 2019 में अर्धकुंभ का दौरा कर चुकी हैं और इस बार भी महाकुंभ में जाने का विचार कर रही हैं।

rahul priyanka jpg

राहुल गांधी का महाकुंभ जाने का कार्यक्रम पहले 4 फरवरी को तय किया गया था, लेकिन संसदीय कार्यवाही के कारण उनका दौरा नहीं हो सका। महाकुंभ के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर बुधवार को शाम छह बजे तक दो करोड़ से अधिक लोग गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मेला क्षेत्र की निगरानी बुधवार सुबह से की, और मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने सपरिवार लगाई महाकुंभ में डुबकी, नासिक कुंभ को भव्य बनने का लिया संकल्प

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+