MahaKumbh 2025 में बना महारिकॉर्ड, 50 करोड़ भक्तों ने लगाई डुबकी, जानें चीन-पाकिस्तान से आए कितने श्रद्धालु
MahaKumbh 2025: 144 साल प्रयागराज में लगे दिव्य-भव्य महाकुंभ 2025 में महारिकॉर्ड बन गया है। 13 जनवरी से 14 फरवरी तक महाकुंभ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। अभी और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। महाकुंभ में केवल भारत ही नहीं, बल्कि चीन-पाकिस्तान तक से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे है।
प्रयागराज महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि 14 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ को पार कर गई है। बहुत अच्छे तरीके से लोगों को स्नान कराया गया है। आगे भी जब तक श्रद्धालु आते रहेंगे सभी को सुरक्षा के साथ सकुशल स्नान कराया जाता रहेगा।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि आज दोपहर 1 बजे तक महाकुंभ में करीब 55 लाख लोगों ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी भीड़ है। हालांकि, पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में अभी तक ट्रेफिक जाम की कोई शिकायत नहीं है। शनिवार और रविवार के लिए हमने विशेष तैनाती की है। शनिवार और रविवार के लिए सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा।
आकस्मिक सेवाओं की गाड़ियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी। तो वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
भारत की कुल जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी हैं और उसमें से 50 करोड़ से अधिक नागरिकों द्वारा संगम में पवित्र स्नान उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति महान सनातन के प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है। एकता और आस्था के इस 'महायज्ञ' में पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
महाकुंभ 2025 में विदेश से कितने आए श्रद्धालु
पूरी दुनिया से महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं का यूएस सेंसस ब्यूरो एक आंकड़ा जारी किया है। यूएस सेंसस ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया के 200 से अधिक राष्ट्रों से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आए है।
- भारत से 1,41,93,16,933
- चीन से 1,40,71,81,209
- अमेरिका से 34,20,34,432
- इंडोनेशिया से 28,35,87,097
- पाकिस्तान से 25,70,47,044
- नाइजीरिया से 24,27,94,751
- ब्राजील से 22,13,59,387
- बांग्लादेश से 17,01,83,916
- रूस से 14,01,34,279
- मैक्सिको से 13,17,41,347
चीन से आने वाले श्रद्धालु अधिक
भारत से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। भारत के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु चीन से आए है। ये दिखाता है कि महाकुंभ अब केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के विराट स्वरूप का प्रतीक बन चुका है।
ये भी पढ़ें: UP News: 'नर्क में नहीं बचेगा कोई, स्वर्ग हाउसफुल' महाकुंभ पर अफजाल अंसारी के बयान पर गाजीपुर में मामला दर्ज












Click it and Unblock the Notifications