Mahakumbh 2025: थल, जल और वायु से सैर, डोम सिटी से बना हिल स्टेशन! महाकुंभ में हर सुविधा का कितना किराया?
Mahakumbh 2025 Explainer : प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित महाकुंभ 2025 इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास होने जा रहा है। न केवल आध्यात्मिकता बल्कि रोमांच का भी तड़का लग सकता है। इस बार महाकुंभ में तीर्थयात्रा और एडवेंचर का ऐसा मेल हुआ है, जो आपके अनुभव को बिल्कुल नया और यादगार बना देगा।
एडवेंचर टूरिज्म की बदौलत पहली बार थल, जल और वायु से भव्य महाकुंभ का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पैरामोटरिंग के जरिए आप पक्षियों की तरह उड़ सकते हैं, और हॉट एयर बैलून, हेलीकॉप्टर राइड आपको प्रकृति की ऊंचाईयों से संगम की सुंदरता दिखाएगी। वहीं, थल पर तैयार डोम सिटी आपको हिल स्टेशन जैसा अनुभव कराएगा। बोटिंग के जरिए गंगा, यमुना और सरस्वती के चरण स्पर्श कर सकेंगे। आइए इस विशेष पैकेज में जानते हैं क्या-क्या और कैसे एडवेंचर और आध्यात्म का संगम?

अध्यात्म और रोमांच का अनोखा संगम
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु अब गंगा, यमुना, और सरस्वती के पवित्र संगम का नजारा आसमान से देख सकेंगे। यह रोमांचक अनुभव उनकी यात्रा को यादगार बना देगा।
कहां और कैसे लें हिस्सा?
- स्थान: नैनी में डीपीएस स्कूल के पास, कुंभ विलेज के बगल में।
- बुकिंग: मेक माय ट्रिप और यूपी टूरिज्म के जरिए बुकिंग उपलब्ध है।
- संपर्क: जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें - 9415574258।

कितना देना होगा किराया?
- पैरामोटर फ्लाइंग: ₹3500
- हॉट एयर बैलून राइड: ₹1500
- पैरासेलिंग: ₹1500

हेलीकॉप्टर राइड: आसमान से संगम दर्शन
7 मिनट के दर्शन के मात्र ₹1290
पवनहंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड के जरिए श्रद्धालु मात्र ₹1290 में संगम का हवाई दर्शन कर सकते हैं। हेलीपैड पर यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसमें प्रतीक्षा क्षेत्र, टिकट खिड़की, अग्निशमन सुविधा और एंबुलेंस शामिल है।

- समय: 12 जनवरी से 28 फरवरी 2025
- एक बार में 4-5 लोग यात्रा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- OI Exclusive: इनकी मूंछें देख 'नत्थूलाल' भी खा जाते चक्कर! मिल रहा सरकारी भत्ता, महाकुंभ में बनी VIP पहचान
हेलीपैड स्थान:
- अरैल क्षेत्र (ओमेक्स सिटी के पास)
- झूंसी थाने के पीछे
- शहरी क्षेत्र में बोट क्लब के पास
कैसे करें राइड की बुकिंग?
अगर आप इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो [Pawanhans.co.in](http://Pawanhans.co.in) पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध है।
नाव सवारी: संगम का आनंद जलमार्ग से
महाकुंभ में संगम के दर्शन के लिए 4,000 नावों की आवश्यकता है। वर्तमान में 1,455 नावें तैयार हैं। मेला प्रशासन ने 2,500 नई नावों का ऑर्डर दिया है, डेड लाइन 10 जनवरी दी गई है। नाव की सवारी कर संगम घाट से भव्य दर्शन का लुत्फ आपको मिलेगा।

- किराया: ₹55 से ₹150 (प्रकार और दूरी के अनुसार)
- विशेष ध्यान: प्रशासन ने निर्धारित किराए से अधिक वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डोम सिटी से मिलेगा हिल स्टेशन का मजा!
महाकुंभ में पहली बार डोम सिटी का निर्माण किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्र का बड़ा आकर्षण बन गई है। इसका निर्माण अरैल के सेक्टर 24 में पर्यटन विभाग की मदद से प्राइवेट कंपनी ईवो लाइफ स्पेस बना रही है। यह सिटी आपको महाकुंभ में हिल स्टेशन जैसा मजा देगा।
स्नान तिथियों पर डोम या कॉटेज बुक करने के लिए श्रद्धालुओं को तीन रातों की बुकिंग अनिवार्य है। कुछ खास स्नान जैसे 13-14 जनवरी और 29 जनवरी के लिए यह बुकिंग चार रातों तक भी हो सकती है। हालांकि, सामान्य दिनों में एक रात की बुकिंग भी की जा सकती है।

कितना चुकाना होगा किराया?
- तीन रात के लिए डोम: ₹3,57,540 (जीएसटी समेत)।
- तीन रात के लिए कॉटेज: ₹1,20,714।
- तीन रात के लिए सुइट कॉटेज: ₹1,98,594।
- नोट: ईवोलाइफ की साइट के मुताबिक।
क्या है डोम सिटी की खासियतें ?
- फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं: डोम सिटी में आपको एसी, गीजर, और सात्विक आहार जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
- 360 डिग्री व्यू: पारदर्शी डोम में बैठकर संगम और मेले का पूरा नजारा लिया जा सकता है। एकांत के लिए अपारदर्शी पर्दे भी उपलब्ध हैं।
- सुरक्षा और डिज़ाइन:डोम पूरी तरह बुलेटप्रूफ और फायरप्रूफ बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: पंचांग के 2 पैसे से ₹7,500 करोड़ तक का ऐतिहासिक सफर, जानें 143 साल बाद कैसे बदला महाकुंभ?
कैसी है कॉटेज और डोम की संरचना?
- डोम: 32x32 के कुल 44 डोम बनाए जा रहे हैं।
- कॉटेज: हर डोम के नीचे 16x16 के चार कॉटेज होंगे, जिनकी कुल संख्या 176 है।
सामान्य और स्नान तिथियों का किराया
-
सामान्य दिनों में कॉटेज का किराया: ₹41,000 प्रति रात।
-
स्नान तिथियों पर कॉटेज का किराया: ₹81,000 प्रति रात।
बुकिंग कैसे करें?
- ईवोलाइफ की वेबसाइट: किराया थोड़ा ज्यादा है, लेकिन डायरेक्ट बुकिंग का विकल्प है।
महाकुंभ 2025: रोजगार और नवाचार
- संगम पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नाव निर्माण और मरम्मत में तेजी आई है।
- निषाद बस्तियों में कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
- एक नाव की कीमत: ₹70,000 से ₹75,000।
इस महाकुंभ को बनाएं यादगार
महाकुंभ 2025 न केवल आध्यात्मिकता का प्रतीक है बल्कि यह रोमांच और नवाचार का अद्भुत मिश्रण भी है। श्रद्धालु संगम दर्शन के साथ-साथ एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेकर अपनी यात्रा को अविस्मरणीय बना सकते हैं। अगर आप महाकुंभ को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह मौका न चूकें। हेलीकॉप्टर से संगम दर्शन का यह अनुभव आपको जीवनभर याद रहेगा।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: IRCTC की मुश्किलों के बीच रेलवे लाया 3,000 स्पेशन ट्रेनें, 560 टिकटिंग पॉइंट, यहां जानें AtoZ
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications