Mahakumbh: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान कल, भक्‍तों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को लेकर किए गए ये पुख्‍ता इंतजाम

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में माघ पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर, बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ क्षेत्र, शहर और मंडल के सभी अस्पताल हाई अलर्ट मोड में रहेंगे।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है। इसके तहत 133 एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जिसमें 125 सामान्य एंबुलेंस, सात रिवर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस शामिल है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाएंगी।

mahakumbh mela 2025 jpg

(1) महाकुम्भ के हर सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं

महाकुम्भ क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है। छोटे ऑपरेशनों से लेकर बड़ी सर्जरी तक की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि योगी सरकार की आपातकालीन सेवाएं, विशेष रूप से एंबुलेंस सेवा, महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान 2000 से अधिक मेडिकल स्टाफ महाकुम्भ क्षेत्र में तैनात रहेगा, जबकि स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में 700 से अधिक मेडिकल फोर्स हाई अलर्ट पर रहेगी।

(2) एसआरएन अस्पताल में 250 बेड रिजर्व और ब्लड बैंक पूरी तरह से तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर एसआरएन अस्पताल में 250 बेड रिजर्व किए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां 200 यूनिट ब्लड सुरक्षित रखा गया है। महाकुम्भनगर के 500 बेड क्षमता वाले सभी 43 अस्पतालों को भी पूरी तरह से मुस्तैद रखा गया है।

यह भी पढ़ें Maghi Purnima 2025: महाकुंभ जाने वाले रास्ते होंगे ट्रैफिक फ्री, UP पुलिस का दावा- किसी भी रूट पर जाम नहीं

(3) तैयार हैं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में 40 बेड का ट्रॉमा सेंटर, 50 बेड का सर्जिकल आईसीयू, 50 बेड का मेडिसिन वार्ड, 50 बेड का पीएमएसएसवाई वार्ड और 40 बेड की बर्न यूनिट रिजर्व रखी गई है। इसके अलावा, 10 बेड का कार्डियोलॉजी वार्ड और 10 बेड का आईसीयू भी पूरी तरह से तैयार हैं। यहां की निगरानी प्रधानाचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा के नेतृत्व में की जा रही है, जबकि उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन और प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सक्सेना विशेष रूप से श्रद्धालुओं की जरूरतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: मतदान का प्रतिशत 68.1% तक पहुंचा, रायपुर में 44.50% वोटिंग
(4) आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की प्रधानाचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने बताया कि माघ पूर्णिमा स्नान के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत अस्पताल से संपर्क करें, जहां निःशुल्क और उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

(5) विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और 24 घंटे चिकित्सा सेवा

अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 30 वरिष्ठ डॉक्टरों को विशेष ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, 180 रेजिडेंट डॉक्टर और 500 से अधिक नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ लगातार सेवा देंगे।

आयुष विभाग की 150 मेडिकल फोर्स के साथ 30 विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात किए गए हैं। इनमें एम्स दिल्ली और बीएचयू के चिकित्सा विशेषज्ञ भी सतर्क रहेंगे। डॉ. गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में टीम 24 घंटे श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए अलर्ट मोड में है। अस्पताल प्रशासन ने हाउसकीपिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें आर्मी की वर्दी पहनकर पहुंचे लुटेरे, कर दी 60 लाख रुपये की डकैती, रायपुर में चुनाव के दिन बड़ा कांड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+