Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में सिलेंडर फटने से टेंट में लगी आग, CM योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचे

Maha Kumbh 2025: रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक टेंट में आग लग गई।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद तेजी से धुआं उठता देखा।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य जारी है।अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना के कारण मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Maha Kumbh 2025

पुलिस का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया। CMO ने बयान जारी करते हुए बताया, "मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।"

{video1}

प्रयागराज के DM रवींद्र कुमार ने मेले में आग लगने की घटना पर जानकारी देते हुए बताया, "सेक्टर 19 में गीता प्रेस के टेंट में शाम 4.30 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग आस-पास के 10 टेंटों तक फैल गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है..."

ये भी पढ़े: IITian Baba: महाकुंभ के फेमस 'आईआईटीएन बाबा' जूना अखाड़े से निष्कासित? अभय सिंह ने बताई सच्चाई!

महाकुंभ मेला के DIG वैभव कृष्ण ने बताया, "गीता प्रेस के टेंट में आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। केवल टेंट और कुछ सामान जला है।"

इंडिया टुडे ने प्रयागराज जोन के ADG भानु भास्कर के हवाले से बताया, "महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फटने से शिविरों में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला 2025 में आग लगने की घटना स्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: IITian Baba: महाकुंभ के आईआईटीएन बाबा अभय सिंह के पिता हुए भावुक, बेटे से की घर लौट आने की अपील

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+