लोकसभा चुनाव: PM मोदी ने रवि किशन पर फिर क्यों जताया भरोसा? जानें इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने शनिवार को पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 159 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी फिल्मस्टार रवि किशन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उन्हें इस बार भी उत्तर प्रदेश की हॉट सीट गोरखपुर से मैदान में उतारा है। यह सीट 2019 से रवि किशन के पास है।

इसके बाद रवि किशन ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने मुझे काशी के बाद सबसे हॉट सीट से दूसरा मौका दिया है। मैं पूरे संगठन और प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं इस भरोसे को कायम रखूंगा और गोरखपुर से इस बार भी इतिहास रचेंगे।

2019 में दर्ज की थी प्रचंड जीत

रवि किशन गोरखपुर में बेहतर काम कर रहे हैं। लोगों से उनका लगाव और जुड़ाव काफी अच्छा है। विकास के लिए भी उन्होंने कई परियोजनाएं शुरू की हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभुआल निषाद के खिलाफ 3 लाख से अधिक वोटों की बढ़त के साथ जीत हासिल की थी। वोटों का यह अंतर काफी बड़ा था। इससे साफ होता है कि गोरखपुर में रवि किशन की लोकप्रियता कितनी अधिक है।

यह भी पढ़ें- UP Budget 2024 Reaction: उत्तर प्रदेश बजट पर सांसद रवि किशन, कमलेश पासवान सहित जानिए क्या है इनकी प्रतिक्रिया

रवि किशन पर सीएम योगी का बड़ा हाथ

रवि किशन भोजपुरी फिल्म के स्टार हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में भोजपुरी बोली जाती है। भोजपुरी भाषा के चलते रवि किशन जनता की पहली पसंद बन जाते हैं। रवि किशन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का भी बड़ा हाथ है। इसी विश्वास के चलते सीएम योगी के गढ़ में उन्हें दोबारा टिकट मिला। फिल्म अभिनेता होने के नाते उनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है।

पिछले सालों का रिकॉर्ड जबरदस्त

पिछले 5 सालों में गोरखपुर से रवि किशन का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इसी पर मोदी-शाह की जोड़ी ने उनपर फिर से विश्वास जताया है। रवि किशन पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी के काफी करीब हैं। उनके विश्वास पर भी खरे उतरते हैं।

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan Net Worth: कभी घर से निकले थे 500 लेकर, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन, जानें नेटवर्थ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+