Ravi Kishan Net Worth: कभी घर से निकले थे 500 लेकर, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रवि किशन, जानें नेटवर्थ
Ravi Kishan Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोकसभा सासंद रवि किशन की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
रवि किशन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव-2024 में फिर से गोरखपुर से टिकट दिया है। रवि किशन भोजपुरी फिल्मों और हिन्दी सिनेमा का जाना-माना नाम है। फिल्मों में सफलता पाने के बाद रवि किशन ने राजनीति में कदम रखा था। हालांकि वो पहले कांग्रेस में थे लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

Ravi Kishan Political Career: रवि किशन का राजनीतिक सफर
- पहले वो कांग्रेस का हिस्सा थे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे।
- फरवरी 2017 में रवि किशन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी ( BJP) में शामिल हो गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रवि किशन को गोरखपुर से भाजपा ने टिकट दिया और वह जीत गए। रवि किशन को 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे।
- रवि किशन की संपत्ति की बात करें तो आज वह करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक वक्त था जब वह, घर से अपनी मां से 500 रुपये लेकर निकले थे। आज वह एक लैविश लाइफ जीते हैं।

Ravi Kishan Assets & Liabilities: रवि किशन की संपत्ति
- सांसद रवि किशन का पूरा नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक रवि किशन के पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
- रवि किशन के पास एक करोड़ रुपये की देनदारी भी है। रवि किशन ने 47 लाख रुपये लोन लिए हैं।
- रवि किशन अपने पास दो लाख रुपये कैश रखते हैं। रवि किशन के पास 15 लाख 57 हजार रुपये के गहने हैं।

- रवि किशन के पास मुंबई में अपने 6 फ्लैट हैं। हर फ्लैट की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये हैं।
- रवि किशन के पास 5 करोड़ और 72 लाख रुपये के 2 कमर्शियल फ्लैट भी हैं।
- रवि किशन के पास कई लग्जरी कार हैं। उनके पास टोयोटा इनोवा है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये है। उनके पास 19 लाख की मर्सिडीज बेंज, 13 लाख की BMW 15 और 40 लाख की सबसे महंगी जैगुवार Fpace है।
- हलफनामे के मुताबिक रवि किशन के पास एक लाख की रिवॉल्वर और एक लाख रुपये की राइफल भी है।
- रवि किशन की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फिल्म, वेब सीरिज, टीवी शो, विज्ञापन, सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन है। इसके अलावा उन्हें एक सांसद के तौर पर सैलरी और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications