Prayagraj: कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कोई किसी को धमकी नहीं दे सकता, जनता मालिक

प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समापन कार्यक्रम में इशारों ही इशारो ही इशारों में बड़ी बात कह डाली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जनता ही देश की मालिक है और हम सभी सेवक हैं।

योगी आदित्यनाथ

Kiren Rijiju in Prayagraj: सरकार और सुप्रीम कोर्ट के बीच जारी खींचतान के बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के समापन कार्यक्रम में इशारों ही इशारो ही इशारों में बड़ी बात कह डाली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जनता ही देश की मालिक है और हम सभी सेवक हैं। यहां कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है।

प्रयागराज बार एसोसिशन की बैठक में बोले कानून मंत्री

किरेन रिजजू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के समारोह में कहा, ''उन्होंने एक रिपोर्ट देखी है कि सुप्रीम कोर्ट ने 'चेतावनी' दी है। "जनता इस देश की मालिक है और हम सेवक हैं। हम सब यहाँ सेवा के लिए हैं। और हमारा मार्गदर्शक संविधान है। संविधान के मार्गदर्शन और जनता की इच्छा के अनुसार देश का शासन चलेगा। यहां कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है।"

ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्री की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ द्वारा की गई एक टिप्पणी के संदर्भ में थी, जिन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्थानांतरण के लिए सिफारिशों को मंजूरी देने में केंद्र की देरी पर कहा था कि हमें कोई स्टैंड लेना चाहिए।

इसके बाद केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी और शनिवार दोपहर इसकी अधिसूचना जारी की गई। किरेन रिजिजू ने बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में कहा कि, "हम बहुत आभारी हैं कि हमें इस शानदार देश की सेवा करने का अवसर मिला है। जो लोग यहां बैठे हैं, वे सभी विशेषाधिकार प्राप्त हैं। आप अपनी मेहनत और पढ़ाई के बाद वकील, जज बने हैं। इसलिए हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें देश के लिए कुछ करने के लिए। जिम्मेदारी मिली है।"

150वीं वर्षगांठ मना रहा इलाहाबाद बार ऐसोसिएशन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाइकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहले दिन शामिल हुए थे। आज समापन के के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचें हुए थे। हाईकोर्ट इलाहाबाद का काफी पुराना इतिहास रहा है और पंडित मोती लाल नेहरू, मदन मोहन मालवीय, डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जैसे कई नामचीन हस्तियों ने यहां अपनी सेवाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+