Video: गाजियाबाद में फिर से थूक लगाकर रोटी बनाता दिखा शख्स, हरकत में पुलिस, इस बार किस होटल का मामला?

Ghaziabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को गुस्से और हैरानी में डाल दिया। वायरल वीडियो में एक शख्स तंदूर में रखने से पहले रोटी पर थूकता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से फैल गया और लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा।

यह घटना मुरादनगर के नाज होटल की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

Ghaziabad Video Viral

आरोपी इसरार गिरफ्तार, केस दर्ज

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान इसरार के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill को रंग लगाने के बहाने अनजान शख्स ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो में दिखा ये सब

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब गाजियाबाद में इस तरह की घटना सामने आई है। इसी महीने की शुरुआत में भी एक शादी समारोह में रोटी पर थूकने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों को चिंतित और नाराज कर दिया है।

पुलिस की सख्च चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ऐसी हरकतें करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें: Monalisa: ये हैं मोनालिसा के बड़े पापा और छोटे पापा, फैमिली फोटो में दिखा वायरल गर्ल का परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+