Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Monalisa: ये हैं मोनालिसा के बड़े पापा और छोटे पापा, फैमिली फोटो में दिखा वायरल गर्ल का परिवार

Monalisa: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।

वैरिफाइड हुआ मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकाउंट
मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि उनका प्रोफाइल अब वैरिफाइड हो गया है। मतलब ये कि इस पर अब एक ब्लू टिक आ गया है, जिससे आप मोनालिसा के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों से बच सकते हैं।

Monalisa

मोनालिसा ने परिवार के सदस्यों से मिलवाया

-मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बार कोई डांस वीडियो रील शेयर नहीं की है बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को अपने परिवार के कुछ खास सदस्यों से मिलवाया है।

-मोनालिसा ने अपने फैंस को फोटो शेयर कर अपनी परदादी, बड़े पापा और छोटे पापा से मिलवाया है। मोनालिसा की मानें तो ये तीन लोग उनके परिवार के लिए काफी अहम हैं। मोनालिसा ने खुद तस्वीर शेयर कर फैंस की इनसे मुलाकात करवाई है।

-मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक फोटो में मोनालिसा एक शख्स के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखाई दे रही हैं।

-मोनालिसा ने बताया है कि ये उनके छोटे पापा हैं। इससे पहले मोना ने दो तस्वीरों की एक रील शेयर की थी। इसमें नजर आ रहे शख्स को मोनालिसा ने अपने बड़े पापा बताया था। वहीं मोनालिसा ने लोगों को अपनी परदादी से भी मिलवाया था।

परिवार के लोगों के बेहद करीब हैं मोनालिसा

-आपको बता दें कि मोनालिसा अपने परिवार के बेहद करीब हैं और सभी के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है।

-जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले मोनालिसा ने अपनी मां को तोहफे में एक सोने की चेन दी थी। मां के लिए मोनालिसा का ऐसा प्यार उनके फैंस को खूब पसंद आया था। इसके अलावा मोनालिसा अपनी बहन के भी बहुत करीब हैं और अक्सर उसके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा की बहन के वीडियोज

आपको बता दें कि मोनालिसा की बहन भी खूबसूरती के मामले में उनसे कम नहीं हैं। मोनालिसा की बहन का नाम इशिका है और वह भी मोनालिसा की तरह वीडियो रील्स बनाती रहती हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+