Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shehnaaz Gill को रंग लगाने के बहाने अनजान शख्स ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो में दिखा ये सब

Shehnaaz Gill: पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल ने बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने शुरु कर दिए हैं। फिलहाल शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो होली वाले दिन का है जिसमें एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए होली खेलती नजर आ रही हैं।

होली पार्टी में शहनाज गिल के साथ हुई छेड़छाड़
हालांकि शहनाज गिल को इस बात का अंदाजा बिल्कुल नहीं था कि इस होली पार्टी में उनके साथ कुछ ऐसा हो जाएगा कि वो बहुत घबरा जाएंगी। दरअसल, होली वाले दिन अक्सर महिलाओं के साथ लोग बदतमीजी या छेड़छाड़ करते नजर आते हैं। वहीं शहनाज गिल के साथ भी होली पार्टी में कुछ ऐसा ही हुआ था।

Shehnaaz Gill

एक अनजान शख्स ने शहनाज को जबरन लगाया रंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज गिल वाइट ओवर साइज्ड शर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है। सनग्लासेस के साथ एक्ट्रेस ने लुक को कम्पलीट किया था। इस दौरान वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं और जमकर होली इन्जॉय कर रही थीं। तभी एक लम्बा-सा आदमी शहनाज गिल के पास आता है और उन्हें जबरदस्ती गुलाल लगाने की कोशिश करता है।

शहनाज गिल का होली वीडियो हुआ वायरल

-वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो शहनाज गिल उस शख्स को कुछ नहीं कहती हैं और प्यार से गुलाल लगवा लेती हैं। हालांकि, ये वो आदमी रंग लगाने के बहाने लिमिट क्रॉस करता दिखाई देता है। गुलाल लगाते-लगाते उसके हाथ गाल से नीचे की ओर जाने लगते हैं।

-ऐसे में शहनाज गिल की शर्ट में भी रंग चला जाता है और एक्ट्रेस बहुत अनकंफर्टेबल हो जाती हैं। शहनाज गिल की स्माइल इस हरकत के बाद डर में बदल जाती है और वो घबराकर पीछे हट जाती हैं।

घबरा गई थीं शहनाज गिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख्स बाज नहीं आता और शहनाज गिल के चेहरे और शर्ट में रंग लगाने के बाद फिर वह दूर से ही उन पर रंग फेंकता है और एक्ट्रेस खुद को बचाने की कोशिश करती हुई नजर आती हैं।

अनजान शख्स पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस आदमी की हरकत शहनाज गिल को बिल्कुल पसंद नहीं आई। ऐसे में इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उस शख्स पर भड़क गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+