Suhagrat Express Video: 1st क्लास AC कोच बना कपल की सुहागरात की सेज, रेलवे कर्मचारी सस्पेंड, किसने तैयार किया?
Suhagrat Express Video Viral: भारतीय रेलवे का एक फर्स्ट क्लास ऐसी कोच का प्राइवेट रूम काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। इसी वजह है, उसका सुहागरात की सेज की तरह सजाया जाना। फूलों की मोटी चादर, लाल गुलाब की पंखुड़ियों से सजा दिल का आकार, 'आई लव यू' का संदेश, गुब्बारे, झालरें और रोमांटिक लाइटिंग का लुक।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो देखकर कई यूजर्स इसे 'सुहागरात एक्सप्रेस' नाम दे रहे हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे के संज्ञान में जैसे ही मामला आया, उन्होंने इसे सुरक्षा में चूक बताते हुए सख्त एक्शन लिया और रेलवे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कहां का है यह मामला? किसके लिए और क्यों तैयार किया गया?

Suhagrat Express Video: ट्रेन कोच कैसे बना सुहागरात का एक्सप्रेस?
वीडियो में दिखता है कि ट्रेन का प्राइवेट फर्स्ट एसी कूप पूरी तरह ट्रांसफॉर्म हो चुका है। फर्श पर लाल गुलाब की पंखुड़ियां मोटी परत में बिछी हुई हैं। दीवारों और खिड़कियों के पास रंग-बिरंगे फूलों के गुलदस्ते (जिनमें गुलाब, गेंदा और कंदगुला शामिल हैं) और मालाएं सजी हुई हैं। नीचे का बर्थ या बिस्तर सफेद चादरों से करीने से बिछाया गया है और इसके बीच में लाल और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से बना एक बड़ा दिल के आकार का डिज़ाइन है। बिस्तर पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बिखरी हुई हैं। ऊपर के बर्थ को मोड़कर उस पर 'आई लव यू' लिखा गया है। सजावट के साथ-साथ छोटी-छोटी झालरें भी लगी हैं।
किसने दिया सुहागरात का एक्सप्रेस नाम?
दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्रेन का प्राइवेट फर्स्ट एसी कूप का वीडियो छाया हुआ है। सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ। इसके बाद X (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर छा गया। लाखों व्यूज के साथ वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में एक यूजर्स ने इसे 'सुहागरात एक्सप्रेस' नाम दे डाला। एक अन्य यूजर ने इसे ट्रेन में भी अब हनीमून मनाने का नया ट्रेंड की बात कही।
कहां की और कब की है घटना?
दरअसल, बताया जा रहा है कि 6 जुलाई 2026 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस (पंधरपुर से पटना जा रही) में एक न्यूली मैरिड कपल ट्रैवल कर रहा था। खास बात यह है कि कपल ने अपनी फर्स्ट एसी कूप को खास बनाने के लिए एक प्राइवेट ऑनलाइन डेकोरेटर हायर किया। डेकोरेटर जालना स्टेशन पर ट्रेन में पहुंचा और कूप को सजाया।
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway - SCR) के अनुसार, कपल ने डेकोरेटर को प्राइवेट तौर पर बुक किया था, लेकिन ट्रेन में एंट्री बिना अनुमति के हुई। यह एक गंभीर सुरक्षा और प्रोटोकॉल उल्लंघन माना गया।
Indian Railways का एक्शन क्या?
सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैला। ऐसे में रेलवे ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी Travelling Ticket Examiner (TTE) को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए। जांच के आधार पर और कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, डेकोरेटर के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज, अनधिकृत प्रवेश, बिना टिकट यात्रा और सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई के आदेश दिए।













Click it and Unblock the Notifications