VIDEO: लाख रुपए के कर्जे से दबे किसान का पूरा तीन रुपया सरकार ने किया माफ

लेखपाल से मिली जानकारी के मुताबिक एक लाख की जगह मात्र 3 रुपए सरकार ने माफ करने की पुष्टि की है। इस प्रमाण पात्र के मिलने के बाद किसान अपने गांव में हंसी और मजाक सरीखा बन गए है।

इटावा। उत्तर प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित की बात की और किसानों का 1 लाख तक का लोन माफ करने की घोषणा की। घोषणा के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही थी। लेकिन इस योजना से लाभान्वित होने की बजाए किसान अपने ही क्षेत्र में हंसी का पात्र बन गए हैं। इटावा के भरथना तहसील के नगला अति में रहने वाले किसान रमेश यादव को तहसील के लेखपाल ने कर्जमाफी का सर्टिफिकेट दिया। जिसमें एक लाख की जगह मात्र 3 रुपए सरकार ने माफ करने की पुष्टि की है। इस प्रमाण पात्र के मिलने के बाद किसान अपने गांव में हंसी और मजाक सरीखा बन गए है। किसान ने कहा है कि योगी सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है।

Farmers been joked by Government Policies

इटावा जिले के भरथना तहसील में गांव नगला अति में रहने वाले किसान रमेश को मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा करने के बाद तहसील के लेखपाल के द्वारा कर्जमाफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया। जिसमें केवल 3 रुपए का कर्जा माफ करने की सरकार की तरफ से पुष्टि की गई। इस प्रमाण पत्र को पाने के बाद किसान के अरमानों पर पानी फिर गया। लेकिन किसान के इस प्रमाण पत्र को देखने के बाद किसान के गांव में तकलीफ पर हंसी और मजाक का सिलसिला शुरू हो गया है।

किसान ने बताया कि उसके ऊपर बैंक का एक लाख का कर्जा है और सरकार की कर्ज माफी योजना आने के बाद कुछ उम्मीद थी कि कर्ज से छुटकारा मिलेगा, लेकिन लेखपाल के द्वारा जब कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिला तो सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस प्रमाण पत्र में केवल 3 रुपए के कर्ज माफ किए जाने की पुष्टि है। किसान ने कहा कि सरकार किसानों का मजाक उड़ा रही है। इस मामले पर जब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

वहीं रमेश चन्द्र किसान ने बताया कि हमारा सिर्फ तीन रुपए मांफ हुआ है। एक लाख की योजना थी लेकिन रुपए तीन ही माफ किए गए हैं। वहीं रमेश चन्द्र ने बताया कि योगी सरकार ने हम किसानों का मजाक उड़ाया है। वहीं किसान अब अधिकारियों के चक्कर काटने में लगे हैं कि हामारा एक लाख का कर्ज माफ हो जाए। एडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि इटावा में कुल नौ हजार पांच सौ किसान हैं और 59 करोड़ रुपए कर्ज माफी के लिए आए हैं। जिसमें पहले चरण में नौ हजार किसानों की ऋण माफी की गई है। लेकिन क्या राहत मिली है ये आप सुन ही सकते हैं। अधिकारी इसे कंप्यूटर की गलती बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+