Eid 2025: 'ईद समारोह में शामिल होने से पुलिस ने रोका...', अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Eid 2025: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ईद समारोह में शामिल होने के दौरान पुलिस ने उन्हें जानबूझकर रोका।

उन्होंने कहा, 'आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था।'

Eid 2025

अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

अखिलेश यादव ने सरकार पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज जब मैं यहां (ईद समारोह में शामिल होने) आ रहा था, तो पुलिस ने जानबूझकर मुझे रोका। आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था।

ये भी पढ़ें EID 2025: ईद पर पीएम मोदी, सीएम योगी का खास संदेश, जानिए राहुल गांधी, नीतीश कुमार समेत दिग्गजों ने क्या कहा?

'बीजेपी देश को संविधान के हिसाब से नहीं चला रही'

उन्होंने कहा कि, मुझे इससे क्या समझना चाहिए?...क्या इस तरह का दबाव इसलिए बनाया जा रहा है ताकि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल न हों? बीजेपी इस देश को संविधान के हिसाब से नहीं चला रही है।

ईद की दी मुबारकबाद

वहीं उन्होंने ईद के अवसर पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि,'आज मैं पूरे प्रदेश, देश और दुनिया के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी ईद का त्यौहार एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी के साथ मनाते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम सभी एक-दूसरे के गले मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। यही हमारे देश की खूबसूरती है, जहां विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं।'

ये भी पढ़ें Moradabad Eid Namaz: ईद की खुशियों में आई रुकावट के बाद हंगामा, लेकिन सूझबूझ से हुआ समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+