Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

EID 2025: ईद पर पीएम मोदी, सीएम योगी का खास संदेश, जानिए राहुल गांधी, नीतीश कुमार समेत दिग्गजों ने क्या कहा?

EID 2025: आज देश भर में ईद का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ईद, शांति और भाईचारे का त्यौहार है। सुबह से ही लोग मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है, जो इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसकी भव्य तैयारियाँ करते हैं।

दिग्गजों ने दी मुबारकबाद

वहीं ईद के इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , पीएम मोदी, सीएम योगी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी है।

EID 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि, 'ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।'

PM मोदी का खास संदेश

पीएम मोदी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'ईद-उल-फितर की शुभकामनाएँ। यह त्यौहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को और प्रबल करे। आपके सभी प्रयासों में खुशहाली और सफलता मिले। ईद मुबारक!'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुबारकबाद दी है। CMO द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि, UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

'मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही, आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। इस पर्व पर सभी को सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।'

राहुल गांधी ने दी मुबारकबाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर मुबारकबाद देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'ईद मुबारक! यह शुभ अवसर आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में शांति, खुशियाँ, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।'

ये भी पढ़ें Eid 2025 Namaz Timing: जानिए आपके शहर में क्या है ईद की नमाज का टाइम? चेक करें यहां

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा ?

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुबारकबाद देते हुए लिखा कि, 'इस आनंदमय अवसर पर, मैं अपने सभी नागरिकों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। ईद हमें भाईचारे, करुणा और साझेदारी की भावना का स्मरण कराती है और हमारे समाज में मौजूद बहुसांस्कृतिक एकता को और मजबूत करती है। आइए, इन उत्सवों के माध्यम से समृद्धि और सौहार्द के एक नए युग का स्वागत करें।'

सीएम नीतीश कुमार ने शांति एवं समृद्धि की कामना की

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि, ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

ये भी पढ़ें Eid Mubarak 2025: 'खुशियों से भर जाए आपकी झोली', ईद के पाक मौके पर अपनों के भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+